बरनाला में गुरुद्वारा में ग्रंथी से मारपीट:40 हजार रुपए के लेन-देन का मामला, आरोपी का परिवार बोला-लौटाने की जिम्मेदारी ली थी

बरनाला के गांव जंडसर के गुरुद्वारा में ग्रंथी से मारपीट की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी ने पैसों के लेन-देन के मामले में मारपीट की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। ग्रंथी बलविंदर सिंह ने बताया कि वह गुरु घर में बैठे थे। इस दौरान एक व्यक्ति आया और गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद उसने मारपीट शुरू कर दी। मामला पैसों के लेन-देन का बताया जा रहा है। आरोपी की पहचान हरमंदर कुमार के रूप में हुई है। हरमंदर कुमार के परिवार का कहना है कि ग्रंथी ने उनके एक सदस्य से 40 हजार रुपए लिए थे। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। परिवार का आरोप है कि ग्रंथी ने पैसे वापस करने की जिम्मेदारी ली थी। पुलिस जांच में जुटी सब डिवीजन तपा मंडी के डीएसपी गुरविंदर सिंह ने बताया कि घटना गुरुद्वारा साहिब के प्रांगण में हुई। आरोपी हरमंदर कुमार के खिलाफ थाना शेहना में मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *