छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अनूप अग्रवाल का एक विवादित वीडियो सामने आया है। जिसमें वे नगर पालिका चुनाव को लेकर पार्टी के खिलाफ बोलते नजर आ रहे हैं। अनूप अग्रवाल वीडियो में कह रहे हैं कि वे अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय उम्मीदवार (ऑटो छाप) को वोट दिलाएंगे। उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार श्यामसुंदर अग्रवाल को अपना भाई बताया है। वीडियो में वे पार्टी से निष्कासन की चुनौती देते हुए अश्लील कमेंट भी कर रहे है। बता दें कि वीडियो नगर पालिका चुनाव के समय का है जो अब वायरल हो रहा है। सक्ति नगर पालिका में निर्दलीय की जीत भाजपा नेता अनूप अग्रवाल नगर पालिका चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में खड़े हुए श्यामसुंदर अग्रवाल के भाई भी है। नगर पालिका चुनाव में सक्ती मे निर्दलीय प्रत्याशी की भारी वोटों से जीत हुई थी। भाजपा नेता का निर्दलीय प्रत्याशी को समर्थन भाजपा प्रत्याशी दूसरे नंबर पर थे। वही अब यह वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें भाजपा नेता निर्दलीय प्रत्याशी का समर्थन करने की बात कह रहे है। इस वीडियो में भाजपा के स्थानीय नेता ही अपने रिश्तेदार के पक्ष में पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार का विरोध कर रहे है। नोट- दैनिक भास्कर इस वीडियो के प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।


