गाज की चपेट में आने से युवक की मौत:रायगढ़ में खदान से काम कर लौट रहा था घर, पतरापाली-टेरम की बीच घटित हुई घटना

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में एक युवक की मौत गाज की चपेट में आने से हो गई। युवक बरौद खदान से काम कर घर लौट रहा था। तभी यह घटना घटित हुई। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक जोबी चौकी क्षेत्र के फरकानारा का रहने वाला संतोष कुमार राठिया 46 साल एसईसीएल के बरौद खदान में वर्ग 4 का कर्मचारी है। जहां हर दिन की तरह बरौद खदान में काम करने के बाद गुरूवार की रात तकरीबन 11 बजे अपने बाईक से वापस घर जा रहा था। तभी तेज गर्जना के साथ बारिश शुरू हुई। ऐसे में पानी से बचने के लिए संतोष पतरापाली व टेरम के बीच आम पेड़ के नीचे खड़ा हो गया। तभी एकाएक जोरदार गर्जना हुई और आकशीय गाज की चपेट में आ गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सुबह मृत हालत में देखा गया
इसके बाद सुबह आसपास के ग्रामीणों ने उसे मृत हालत में देखा, तो मामले की सूचना घरघोड़ा पुलिस को दी। जहां तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में जांच शुरू की। तब पता चला कि गाज आम पेड़ में गिरा और उसकी चपेट में संतोष भी आ गया। जिससे उसके पैर भी झुलस गए थे।
मामले की जांच में जूटी पुलिस
बताया जा रहा है कि रात में कोई वहां नहीं था। जिसके कारण घटना की जानकारी सुबह हुई। इसके बाद पुलिस पंचनाम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजवाया। फिलहाल मामले में पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जूट गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *