रायपुर के प्राइवेट अस्पतालों पर बड़ी कार्रवाई:10-10 लाख रुपए का फाइन लगाया सरकार ने, नहीं देने पर मान्यता होगी रद्द

रायपुर के तीन बड़े प्राइवेट अस्पताल ने गड़बड़ी की है। ये गड़बड़ी पकड़ी भी गई। अब प्रवेश तथा फीस विनियामक समिति ने तीन निजी अस्पताल के मेडिकल कॉलेजों पर जुर्माना लगाया है। ये अस्पताल अपने मेडिकल कॉलेज में ट्रांसपोर्ट, हॉस्टल और मेस के नाम पर छात्रों से अधिक राशि वसूल रहे थेद। स्टूडेंट्स ने शिकायत की तो ये शिकायत सही पाई गई। अब अस्पताल प्रबंधन से कहा गया है कि वो स्टूडेंट्स के पैसे लौटाएं। सरकार की ओर से 10-10 लाख रुपए का फाइन भी लगाया गया है। एक महीने के अंदर ये राशि जमा न करने पर मेडिकल कॉलेज की मान्यता रद्द कर दी जाएगी। अस्पतालों पर ये कार्रवाई प्रवेश तथा फीस विनियामक समिति ने की है। समिति के अध्यक्ष जस्टिस (सेनि.) प्रभात कुमार शास्त्री ने बताया कि श्री शंकराचार्य इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साईंस, जुनवानी, भिलाई (छ.ग.), श्री बालाजी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल र्साइंस, मोवा, रायपुर (छ.ग.) एवं रायपुर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साईंस, भानसोज, ग्राम-गोढ़ी, रायपुर (छ.ग.) में गड़बड़ी मिली है। शास्त्री ने बताया कि एम.बी.बी.एस., एम.डी. एम.एस. पाठ्यक्रमों के संचालन में ट्रांसपोर्ट, हॉस्टल और मेस के नाम पर तय फीस से ज्यादा इन अस्पतालों की ओर से वसूला गया है। शिकायत मिलने पर समिति ने तीनों मेडिकल कॉलेजों को सुनवाई का पूरा मौका दिया। उनसे खाते की जांच की गई तो रुपयों के लेन-देन की बात सामने आई।
कॉलेज ने क्या गड़बड़ी की
जांच में निम्नानुसार तथ्य पाये गए – श्री शंकराचार्य इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साईंस जुनवानी भिलाई द्वारा ट्रांसपोर्टेशन मद में 2.50 लाख रूपए की राशि ली जा रही है, जबकि वास्तविक राशि 4,635 रूपए है। इसी तरह हॉस्टल मद में 2.46 लाख रूपए की राशि ली जा रही है, जबकि वास्तविक राशि 53,337 रूपए है। मेस चार्ज के रूप में 56,700 रूपए की राशि ली जा रही है, जबकि वास्तविक राशि 51,015 रूपए है। इस तरह छात्र से 4,43,713 रूपए अधिक राशि ली जा रही हैं। इसी तरह श्री बालाजी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साईंस मोवा रायपुर द्वारा तीनों मद में 5.50 लाख रूपए राशि ली जा रही है, जबकि ट्रांसपोर्टेशन मद में वास्तविक राशि 13,719 रूपए, वास्तविक राशि 50,583 रूपए तथा मेस चार्ज की वास्तविक राशि 27,476 रूपए है। इस प्रकार 4,58,222 रूपए अधिक राशि छात्रों से ली जा रही है। इसी तरह रायपुर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल र्साइंंस भानसोज, ग्राम गोढ़ी रायपुर द्वारा तीनों मद में 5.50 लाख रूपए की राशि ली जा रही है, जबकि ट्रांसपोर्टेशन मद में वास्तविक राशि 13,384 रूपए, वास्तविक राशि 37,748 रूपए तथा मेस चार्ज की वास्तविक राशि 45,275 रूपए है। इस प्रकार 4,53,593 रूपए अधिक राशि छात्रों से ली जा रही है। ब्याज के साथ वापस देंगे रुपए
उपरोक्त आधार पर तीनों मेडिकल कॉलेजों को छात्रों से ली गई अधिक राशि को एक माह के भीतर 7 प्रतिशत वार्षिक ब्याज सहित छात्रों के खाते में जमा करने एवं तीनों ही कॉलेजों पर 10-10 लाख रूपये का जुर्माना भी आरोपित किया गया है, जो शासन के पक्ष में एक माह के भीतर जमा किया जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *