सूरजपुर में डाक प्रभारी ने की मितानिन से हाथापाई:CMO ऑफिस में जमकर हुआ बवाल; हड़ताल खत्म करने का ज्ञापन देने पहुंची थी मितानिन

सूरजपुर में हड़ताल खत्म करके का ज्ञापन देने मितानिन CMO ऑफिस लेकर पहुंची थी। इसी दौरान आवक-जावक प्रभारी ने मितानिन से हाथापाई कर दी। जिसके बाद मितानिनों का गुस्सा फूट पड़ा। फिर CMO ऑफिस में जमकर विवाद हुआ। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है। मितानिनों का आरोप है कि डाक प्रभारी शराब के नशे में था। दरअसल, पूरे प्रदेश में मितानिन अपनी मांगों को लेकर बीते कई दिनों से हड़ताल पर थीं। मांग पूरी होने पर मितानिन हड़ताल समाप्ति व काम पर वापस आने संबंध में आवेदन देने जिला मुख्यालय स्थित मुख्य चिकित्सा अधिकारी के दफ्तर पर पहुंची थी। इस दौरान शराब के नशे में आवक-जावक प्रभारी ने आवेदन लेने से इन्कार कर दिया। इसे लेकर मितानिन और प्रभारी के बीच बहस हो गई। इस दौरान डाक प्रभारी ने अभद्रता पूर्वक व्यवहार करते हुए एक मितानिन से हाथापाई करने लगा। जिसके बाद मौके पर मौजूद अन्य मितानिन भड़क गईं। पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। वहीं प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि डाक प्रभारी के ब्लड सैंपल की जांच कराई जा रही है। दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *