राजस्थान में 28-मई से 8 जून तक कई ट्रेनें रद्द:आठ ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द रहेंगी, 11 का रूट बदला गया

जयपुर के गांधीनगर स्टेशन पर चल रहे काम के चलते उत्तर पश्चिम रेलवे ने 28 मई से 8 जून तक कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया है। रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया- ब्लॉक के कारण दो ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी, आठ ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द होंगी। 11 ट्रेन को रूट डायवर्ट कर चलाया जाएगा। चार ट्रेनें रीशेड्यूल होंगी। एक ट्रेन को कुछ समय के लिए रेगुलेट किया जाएगा। रद्द की गई ट्रेन पूरी तरह रद्द होने वाली ट्रेनों में 79601 अजमेर से गंगापुर सिटी के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन और 79602 गंगापुर सिटी से अजमेर जाने वाली ट्रेन शामिल हैं। ये दोनों ट्रेनें 28 मई को नहीं चलेंगी। 1. अजमेर-गंगापुर सिटी (79601) – 28 मई को रद्द रहेगी। 2. गंगापुर सिटी-अजमेर (79602) – 28 मई को रद्द रहेगी। आंशिक रूप से रद्द रहने वाली ट्रेनें 1. मथुरा-जयपुर ( 51973) – 4 और 7 जून को खातीपुरा तक चलेगी। 2. जयपुर-मथुरा (51974) – 4 और 7 जून को खातीपुरा से चलेगी। 3. मुंबई सेंट्रल–खातीपुरा (09001) – 31 मई को अजमेर तक चलेगी। 4. खातीपुरा–मुंबई सेंट्रल (09002) – 1 जून को अजमेर से चलेगी। 5. प्रयागराज-लालगढ़ (20403) – 6 जून को खातीपुरा तक चलेगी। 6. लालगढ़-प्रयागराज (12404) – 8 जून को खातीपुरा से चलेगी। 7. प्रयागराज-लालगढ़ (12403) – 3 जून को खातीपुरा तक चलेगी। 8. लालगढ़-प्रयागराज (20404) – 5 जून को खातीपुरा से चलेगी। रूट डायवर्टेड ट्रेनें 1. बाड़मेर-जम्मू तवी (14661) – 28 मई को फुलेरा, रींगस और रेवाड़ी होकर चलेगी। 2. वाराणसी सिटी-जोधपुर (14863) – 3 और 6 जून को भरतपुर, सवाईमाधोपुर और जयपुर होकर चलेगी। 3. दिल्ली सराय-बांद्रा टर्मिनस (12215) – 7 जून को रेवाड़ी, रींगस और फुलेरा होकर चलेगी। 4. पोरबंदर-मुजफ्फरपुर (19269) – 6 जून को फुलेरा, रींगस और रेवाड़ी होकर चलेगी। 5. अजमेर-सियालदाह (12988) – 1, 4 और 7 जून को जयपुर, सवाईमाधोपुर और भरतपुर होकर चलेगी। 6. जैसलमेर–काठगोदाम (15013) – 1, 4 और 7 जून को जोधपुर, रतनगढ़, लोहारू और रेवाड़ी होकर चलेगी। 7. लखनऊ–साबरमती (19402) – 3 जून को भरतपुर, सवाईमाधोपुर और जयपुर होकर चलेगी। 8. पोरबंदर–दिल्ली सराय (20937) – 31 मई और 3 जून को फुलेरा, रींगस और रेवाड़ी होकर चलेगी। 9. वाराणसी–साबरमती (20964) – 31 मई को रेवाड़ी,रींगस और फुलेरा होकर चलेगी। 10. वाराणसी सिटी–जोधपुर (14853) – 31 मई को भरतपुर, सवाईमाधोपुर और जयपुर होकर चलेगी। 11. जोधपुर–वाराणसी सिटी (14864) – 1 जून को जयपुर, सवाईमाधोपुर और भरतपुर होकर चलेगी। रीशड्यूल की गई ट्रेनें 1. जोधपुर–वाराणसी सिटी (14854) – 7 जून को 2 घंटे 30 मिनट देरी से चलेगी। 2. लालगढ़–प्रयागराज (20404) – 7 जून को 2 घंटे 45 मिनट देरी से चलेगी। 3. जोधपुर–वाराणसी सिटी (14866) – 4 जून को 2 घंटे 30 मिनट देरी से चलेगी। 4. लालगढ़–प्रयागराज (12404) – 1 और 4 जून को 2 घंटे 30 मिनट देरी से चलेगी। रेगुलेट की गई ट्रेन 19616 कामाख्या से उदयपुर सिटी जाने वाली ट्रेन 5 जून को कानोता स्टेशन पर 35 मिनट के लिए रेगुलेट की जाएगी यानी कुछ देर रोकी जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *