जुआ खेलते 24 गिरफ्तार, साढ़े सात लाख रुपये जब्त:आरोपियों से पांच कारे भी की जब्त, जुआरियों में हड़कंप,

बरोनी थाना पुलिस, डीएसटी टीम सर्किल टोंक व निवाई ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को जुआ सट्टा खेलते 24 लोगों को गिरफ्तार किया है। बरोनी थाना क्षेत्र में करीरिया गांव के एक फार्म हाउस में यह कार्रवाई की है। पुलिस ने गिरफ्तार लोगों के कब्जे से 7 लाख 61 हजार 860 रुपए व दो स्कार्पियो समेत पांच कारे जब्त की हैं। उधर इस कार्रवाई से जुआरियों में हड़कंप मच गया। बरोनी थाना प्रभारी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि आज सूचना मिली कि पप्पू जाट अपने फार्म हाउस भजनानंद आश्रम के पास करीरिया में लोगों को जुआ खिला रहा है। फिर बरोनी थाना पुलिस, निवाई, टोंक डीएसटी टीमों ने फार्म हाउस पहुंचकर तलाशी ली। इस दौरान आरोपी गोल दायरे में बैठे थे तो और छक्का दाना से जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने सभी 24 जनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने जुआ खेलते इन्हें किया गिरफ्तार प्रेम कुमार नाई निवासी दुगौली, नौशाद निवासी 1186 आजाद नगर जयपुर, इरफान नागोरी गेट जोधपुर, सरदार मल जैन निवासी थांवला, मुकद्दर नागोरी गेट जोधपुर, मुकेश मीणा पीपल्दा, सुरेश कुमार शर्मा निवासी नागौर, पवन सोनी निवासी निम्बी जादोन नागौर, इब्राहिम गंगापुर सिटी, इंसाफ खान जोधपुर, पप्पूराम जाट निवासी बारेड़ा थाना बरोनी, राजेंद्र कोठारी निवासी झोटवाड़ा जिला जयपुर, ऋषिकेश मीणा निवासी रायताकलां सवाई माधोपुर, रामखिलाड़ी मीणा निवासी श्यामपुरा सवाईमाधोपुर, रितेश जैन निवासी रामगंज जिला जयपुर, दिनेश मेघवाल निवासी नागौर, पिंटू मीणा निवासी बोल थाना टोडाभीम जिला गंगापुर सिटी, राजेंद्र निवासी शाहपुरा,हनुमान मीणा निवासी बारेड़ा थाना बरोनी, लुकमान निवासी सलेमपुर करौली, असरार खान निवासी सलेमपुर करौली, गणपत चंद सोनी निवासी गुगेरीयाली नागौर, युसूफ निवासी जोधपुर, अमराराम मेघवाल निवासी जायल जिला नागौर को गिरफ्तार किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *