साइबर ठगों को सिम सप्लाई करने वाला गिरफ्तार:डीग पुलिस ने 8 साइबर ठग पकड़े; आरोपियों से फर्जी सिम-मोबाइल, QR बोर्ड जब्त

डीग जिला पुलिस ने साइबर ठगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। कैथवाड़ा थाना पुलिस ने 4 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें से 2 नाबालिग हैं। आरोपियों के कब्जे से 9 मोबाइल, उसमें लगे 63 सिम कार्ड, 52 ATM कार्ड, 14 चेक बुक, 7 पास बुक, 1 क्यूआर कोड स्कैनर, 1 मोटरसाइकिल जब्त की है। वहीं जुरहरा थाना पुलिस ने 4 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया उनके कब्जे से 4 मोबाइल और 4 फर्जी सिम बरामद की गई हैं। कैथवाड़ा थाना अधिकारी मदन लाल मीणा ने बताया कि 19 दिसंबर को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि इरफान निवासी घघवाड़ी दूसरे राज्यों से सिम लाकर मेवात इलाके के साइबर ठगों को सप्लाई करता है। वह नगर की तरफ अपने साथियों के साथ बाइक पर सवार होकर फर्जी सिम सप्लाई करने के लिए आ रहा है। वह नागल क्रेशर जोन में बंद पड़े क्रेशर एक युवक को सिम देगा। पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। जहां एक युवक अंधेरे में मोबाइल चलाता हुआ दिखाई दिया। जिसे पकड़कर उसका नाम पूछा तो वह नाबालिग था। नाबालिग ने पूछताछ में बताया कि इरफान उसे सिम देने आ रहा है। मैं साइबर ठगी का काम करता हूं। नाबालिग को चेक किया तो उसके पास दो मोबाइल मिले। इसी दौरान बुआपुर गढ़ी की तरफ एक बाइक पर तीन लोग आते हुए दिखाई दिए जो पुलिस को देख बाइक मोड़कर भागने की कोशिश करने लगे। पुलिसकर्मियों ने उन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया। जिनकी तलाशी ली तो, उनके पास से 7 मोबाइल, उसमें लगे 63 सिम कार्ड, 52 ATM कार्ड, 14 चेक बुक, 7 पास बुक, 1 क्यूआर कोड स्कैनर जब्त किया गया। साथ ही बाइक को जब्त कर लिया गया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया की वह दूसरे से राज्यों से फर्जी सिम निकाल कर लाते हैं। उन्हें वह मेवात इलाके के साइबर ठगों को सप्लाई करते हैं। जुरहरा थाना अधिकारी योगेंद्र ने बताया – देर रात मुखबिर के जरिए सूचना मिली की खूनी नहर की पटरी के पास जंगल में एक कोठरी है। जिसमें कुछ साइबर ठग अलग-अलग तरीके से साइबर ठगी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और वहां से 4 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से तलाशी के दौरान 4 मोबाइल फर्जी सिम सहित मिले।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *