कोटा में 16 साल के स्टूडेंट ने किया सुसाइड:बिहार से JEE की तैयारी करने आया था, हॉस्टल के कमरे में लटका मिला

कोटा में जेईई की तैयारी कर रहे 16 साल के स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया। वह बिहार का रहने वाला था और 8 महीने पहले की कोटा आया था। हॉस्टल के कमरे में कुंडे से फंदा लगाकर लटका मिला। मामला विज्ञान नगर थाने का है। सीआई मुकेश मीणा ने बताया- स्टूडेंट बिहार के गांव मन्नार भीकमपुरा भटोली जिला वैशाली का रहने वाला था। कोटा में रोड नंबर 5 इलाके में वेलकम प्राइम हॉस्टल में रहता था। आज सुबह साढ़े दस बजे के करीब सुसाइड की सूचना मिली। हॉस्टल संचालक की सूचना पर मौके पर गए। फिलहाल सुसाइड का कारण सामने नहीं आया है। छात्र के परिजनों को सूचना दी है। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *