40 लाख की लागत से बने उप स्वास्थ्य-केंद्र का लोकार्पण:जोगेश्वर गर्ग बोले- मेडिकल और हेल्थ के क्षेत्र में भामाशाहों का सहयोग अतुलनीय

जालोर जिले की लेटा ग्राम पंचायत के धरड़ा पावटी गांव में शुक्रवार को 40 लाख की लागत से बने उप स्वास्थ्य केंद्र (आयुष्मान आरोग्य मंदिर) का लोकार्पण किया गया। इस मौके पर विधायक और मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग के अलावा महंत गंगानाथ महाराज और ईश्वरनाथ महाराज मौजूद रहे। कार्यक्रम में जोगेश्वर गर्ग ने कहा- धरड़ा पावटी व आसपास के लोगों को अब चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध होंगी। मेडिकल और हेल्थ के क्षेत्र में भामाशाहों का योगदान अतुलनीय है। उप स्वास्थ्य केंद्र के लिए 10 हजार वर्ग फीट जमीन बेरा-पिथाजी गांव निवासी भोमाराम पुत्र हरजीराम माली ने दी है। पूरे परिवार का आभार। कार्यक्रम में जोगेश्वर गर्ग ने भामाशाह भोमाराम का माल्यार्पण किया और साफा पहनाकर अभिनंदन किया। जोगेश्वर गर्ग ने कहा- राज्य सरकार ने लेटा ग्राम पंचायत में विकास कार्य करवाए हैं। उप स्वास्थ्य केंद्र को नजदीकी सड़क से भी जोड़ा जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रमाशंकर भारती ने बताया- उप स्वास्थ्य केन्द्र (धरड़ा पावटी) में 40 तरह की दवाएं उपलब्ध होंगी। टीकाकरण व अन्य चिकित्सा सुविधाएं भी मिलेंगी। गांव वालों की मांग पर स्वास्थ्य केंद्र की चार दीवारी के लिए प्रस्ताव भी भेजेंगे। कार्यक्रम के दौरान गेस्ट ने लोकार्पण पट्टी का अनावरण किया। उप स्वास्थ्य केन्द्र का फीता काटकर शुभारंभ किया और अवलोकन किया। कार्यक्रम का संचालन अम्बिका प्रसाद तिवारी व ललित सुन्देशा ने किया। PHED के अभियंता को लगाई फटकार कार्यक्रम के दौरान धरड़ा पावटी के गांव वालों ने पेयजल आपूर्ति को लेकर शिकायत की। इस पर गर्ग ने जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अधिशासी अभियंता जितेन्द्र त्रिवेदी को फटकार लगाई और जल्द समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जालोर प्रधान नारायण सिंह राजपुरोहित, पंचायत समिति सदस्य छगनाराम माली, लेटा सरपंच शान्ति देवी, वार्ड पंच गीता देवी, सीता देवी, बीसीएमओ डॉ. भजनलाल विश्नोई, विकास अधिकारी प्रदीप मायला, डॉ. प्रकाश विश्नोई, पंचायत समिति सदस्य मगनाराम चौधरी, ललित सुन्देशा, प्रेमाराम देवासी, विक्रम सोलंकी, जबराराम माली, जयन्तीलाल माली, छतराराम, छोगाराम, सकाराम व देवाराम सहित कई लोग मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *