पंजाब की इंस्टाक्वीन कॉन्स्टेबल बॉयफ्रेंड पर करवा चुकी FIR:कस्टडी में अधिकारियों से बात करवाने के लिए गिड़गिड़ाई; लग्जरी लाइफ की शौकीन, महंगे परफ्यूम मिले

पंजाब के बठिंडा में हेरोइन के साथ पकड़ी गई लेडी हेड कॉन्स्टेबल और इंस्टाक्वीन अमनदीप कौर के मामले में नए खुलासे हो रहे हैं। 2 अप्रैल को जब अमनदीप कौर पकड़ी गई, तब से वह कई बार बड़े पुलिस अधिकारियों से बात करवाने के लिए गिड़गिड़ा चुकी है। इतना ही नहीं, जिस बॉयफ्रेंड ने लव मैरिज के बाद उसे तैयारी करवाकर पुलिस की नौकरी दिलवाने में मदद की थी, गलत कामों में पड़ जाने पर उस पर भी पर्चा करवा चुकी है। पुलिस की टीम ने उसकी बठिंडा के विराट ग्रीन स्थित कोठी नंबर 168 की तलाशी ली है। पुलिस ने इस कार्रवाई को गुप्त रखा है। पुलिस का कहना है कि यहां से कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला। पुलिस सूत्रों का कहना है कि अंदर से भी कोठी काफी लग्जरी है। सनबाथ के लिए महंगी कुर्सियां लगी हैं। 50 हजार से ज्यादा कीमत के बेड और 25-25 हजार वाले परफ्यूम मिले हैं। हालांकि ये गिफ्टेड हैं या हेरोइन की कमाई से खरीदे हैं, इसकी जांच की जाएगी। DSP बोले- प्रॉपर्टियों की जानकारी मिली, साथी भी नामजद
बठिंडा के DSP हरवंश सिंह ने बताया कि 1 दिन के रिमांड में अमनदीप कौर की प्रॉपर्टी और गाड़ियों के बारे में पता चला है। इसलिए और जानकारी जुटाने के लिए रिमांड बढ़वाया गया है। इसकी सारी प्रॉपर्टियों की जांच के लिए निगम अधिकारियों को लिखा गया है, ताकि पता चल सके कि कंस्ट्रक्शन लीगल है या नहीं। दूसरा ये भी पता लगाया जा रहा है कि प्रॉपर्टियां किसके नाम पर रजिस्टर हैं। इसी तरह गाड़ियों की रजिस्ट्रेशन के लिए RTO को लिखा गया है। इनकी डिटेल निकलवाई जा रही है। प्रॉपर्टियों पर बुल्डोजर चलाने के सवाल पर DSP ने कहा कि कानून के अनुसार जो भी कार्रवाई बनेगी करेंगे। अब इंस्टाक्वीन लेडी कॉन्स्टेबल के कारनामे पढ़ें… नाके पर भागने की कोशिश, महिला हवलदार ने दौड़कर पकड़ा
2 अप्रैल को पुलिस ने बठिंडा के लाडली धी चौक में नाका लगा रखा था। इस दौरान 1 काली थार आकर नाके से 50 मीटर पीछे रुकी। इसके फ्रंट शीशे पर पंजाब पुलिस का स्टीकर लगा था। कार रुकते ही इसमें से एक महिला उतर कर पीछे की तरफ भागने लगी। शक होने पर पुलिस की महिला हवलदार वीरपाल कौर ने पीछा कर 100 मीटर बाद उसे पकड़ लिया। महिला हवलदार वीरपाल कौर ने भाग रही महिला को पकड़कर एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) के सामने पेश किया तो उसने अपना नाम अमनदीप कौर बताया। उसने टीम पर धौंस जमाकर कहा कि उसकी बड़े अधिकारियों के साथ जान-पहचान है। उसने मौके पर मोबाइल से नंबर डायल किया, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने बात नहीं सुनी और गाड़ी की तलाशी देने के लिए कहा। काफी देर तक अमनदीप कौर ने हंगामा किया। गाड़ी के गियर बॉक्स में ट्रांसपेरेंट लिफाफे में रखी मिली हेरोइन
एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) की टीम ने जैसे ही काली थार जिसका नंबर PB-05, AQ 7720 था, की डोर खोली तो सामने गीयर बॉक्स के साथ ट्रांसपेरेंट लिफाफे में हेरोइन मिली। पुलिस का कहना है कि हेरोइन का इलेक्ट्रिक कांटे पर वजन किया तो ये 17.71 ग्राम निकली। इसके बाद इसके सैंपल लैब भेज दिए गए और अमनदीप कौर को हिरासत में ले लिया। खौफ इतना कि कोई प्राइवेट गवाह नहीं बना
चिट्टा बेचने वाली पंजाब पुलिस की महिला कॉन्स्टेबल अमनदीप कौर का खौफ इतना है कि जब पुलिस ने हेरोइन पकड़ने के मामले में प्राइवेट गवाह बनने के लिए कई लोगों को कहा तो उनमें से कोई नहीं माना। इसके बाद पुलिस ने ASI सुरजीत सिंह और कॉन्स्टेबल गुरजीत सिंह को सरकारी गवाह बनाते ही FIR दर्ज की। गवाहों की कार्रवाई के बाद थाना सदर बठिंडा के SHO और प्रोबेशनरी IPS ऑफिसर अनुभव जैन ने अमनदीप कौर को अरेस्ट किया। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया और 1 दिन का रिमांड लिया गया। इस दौरान अमनदीप कौर से जब मीडिया ने सवाल किया तो उसका जवाब दिया मुझे झूठ फंसाया है। कोर्ट में पेशी के दौरान उसने मास्क और चुन्नी से मुंह ढककर रखा। 1 नहीं 2-2 थार, पूरा कैश देकर खरीदी
हेरोइन के साथ पकड़ी गई अमनदीप कौर के पास 1 नहीं बल्कि 2 थार हैं। जिस थार से पुलिस ने हेरोइन पकड़ी उसका नंबर PB-05 AQ 7720 था, जबकि इंस्टाग्राम रील में जिस थार के बोनट पर केक काटती वह नजर आती है उसका नंबर PB 79-7888 है। RTO में यह कार कैश दिख रही है, यानी इस पर कोई लोन नहीं है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि ये अमनदीप के नाम पर है भी कि नहीं, इसका पता लगाया रहा है। कोठी पर अमन #168 की नेम प्लेट
बठिंडा के विराट ग्रीन में अमनदीप कौर ने 8 मरला में आलीशान कोठी बना रखी है, जिसकी कीमत 2 करोड़ रुपए बताई जा रही है। कोठी के बाहर गेट के साथ गोल्डन नेम प्लेट लगी है जिस पर अमन हैश टैग 168 लिखा है। कॉन्स्टेबल के साथी का पत्नी के साथ झगड़ा हुआ
लेडी कॉन्स्टेबल अमनदीप कौर का साथी बलविंदर उर्फ सोनू की पत्नी गुरमीत कौर लेडी कॉन्स्टेबल अमनदीप कौर और पति चिट्‌टा बेचने के आरोप लगा चुकी है। वहीं सोनू ने भी पत्नी पर सिरसा में पर्चे होने के आरोप लगाए हैं और कहा कि उसकी पत्नी सही नहीं है। वह उससे पैसों की डिमांड करती है और ससुरालवाले लाखों रुपए खा चुके हैं। बलविंदर उर्फ सोनू बठिंडा कोर्ट में पत्नी और पुलिस के खिलाफ मानहानि का केस करने पहुंचा था। इसकी जानकारी मिलते ही उसी पत्नी गुरमीत कौर भी वहां पहुंच गई। दोनों के बीच थप्पड़ चले और एक-दूसरे को गले से पकड़ लिया। दोनों के बीच तकरीबन 10 मिनट तक ये हाई वोल्टेज ड्रामा चला। इसके बाद एक पुलिस कर्मचारी ने दोनों तो छुड़ाया। ====================== ये खबरें भी पढ़ें :- पंजाब की इंस्टा क्वीन कॉन्स्टेबल हरियाणा में खपाती थी हेरोइन:सिरसा की महिला के पति से मिलकर बनाया चिट्‌टे का नेटवर्क, करोड़ों की मालकिन बनी पंजाब के बठिंडा में थार से हेरोइन के साथ पकड़ी गई भुच्चो मंडी की लेडी कॉन्स्टेबल अमनदीप कौर का हरियाणा कनेक्शन भी सामने आया है। लेडी कॉन्स्टेबल के साथ रह रहे बलविंदर उर्फ सोनू की शादी सिरसा में हुई है। सिरसा के खैरपुर रह रही उसकी पत्नी का कहना है कि अमनदीप कौर ने उसे पीटकर घर से निकाला है। पढ़ें पूरी खबर पंजाब पुलिस की ‘इंस्टा-क्वीन’ नौकरी से बर्खास्त:थार में हेरोइन समेत पकड़ी गई, हरियाणा में बेचती थी नशा; ‘मेरी जान’ के नाम से फेमस थी हरियाणा में हेरोइन बेचने वाली पंजाब पुलिस की लेडी कॉन्स्टेबल को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर ‘इंस्टा क्वीन’ के नाम से मशहूर सीनियर लेडी कॉन्स्टेबल को बठिंडा पुलिस ने हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। पढ़ें पूरी खबर पंजाब पुलिस की इंस्टा क्वीन, बदमाशी वाले गानों की शौकीन:थार की बोनट पर काटा केक, राडो-रोलेक्स जैसे ब्रांड पसंद पंजाब के बठिंडा में गिरफ्तार हुई इंस्टा क्वीन लेडी कॉन्स्टेबल अमनदीप कौर बदमाशी वाले गानों की शौकीन है। उसने इंस्टाग्राम पर अपनी जितनी भी रील्स बनाई हैं, सभी के बैकग्राउंड में ऐसे ही गाने लगाए हैं। वहीं जिस थार में उससे हेरोइन बरामद की गई, उसके बोनट पर कुछ दिन पहले उसने केक भी काटा था। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *