गुहा निषादराज जयंती मनाई नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

भास्कर न्यूज | नारायणपुर चैत्र मास, शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि को श्रृंगवेरपुर महाराज श्री गुहा राज निषाद जयंती समारोह एवं निषाद (केंवट) समाज, जिला संगठन के नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ। सुबह 09: बजे निषाद (केंवट) सामाजिक भवन गुडरीपारा में पूजन एवं हवन कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। महाआरती के साथ महा प्रसादी वितरण किया गया। निषाद (केंवट) समाज जिला संगठन द्वारा समाज, नगर, देश और संपूर्ण विश्व की मंगल कामना का प्रण लेकर प्रभु श्री राम, श्रृंगवेरपुर महाराज श्री गुहा निषाद राज एवं आराध्य देवी देवताओं का मंगल गान किया गया। इसके बाद समाज के नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह एवं श्रृंगवेरपुर महाराज श्री गुहा निषाद राज जी की जयंती समारोह में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम, विशिष्ट अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष इन्द्रप्रसाद बघेल, विशेष अतिथि प्रांतीय उप संगठन सचिव व संयुक्त सचिव मछुआ महासंघ, निषाद केंवट समाज नंदकुमार निषाद एवं प्रांतीय सचिव जानकी निषाद, दाउराम निषाद, अध्यक्ष सुवरमाल जिला महासमुंद एवं वार्ड पार्षदों की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में अध्यक्ष सनातन धर्म मंच जिला नारायणपुर नारायण प्रसाद साहू, अध्यक्ष, सर्व पिछड़ा वर्ग समाज गुलाब बघेल एवं जिले के सर्व समाज प्रमुख देवांगन समाज जिला अध्यक्ष जितेन्द्र देवांगन, यादव समाज जिला अध्यक्ष जगन्नाथ यादव, कलार समाज जिला अध्यक्ष बिंदेश्वर महावीर, साहू समाज जिला अध्यक्ष अनिल साहू, सोनी समाज जिला अध्यक्ष चुन्नीलाल सोनी, संरक्षक, सर्व पिछड़ा वर्ग समाज एवं जायसवाल समाज अध्यक्ष राजेन्द्र जायसवाल का सानिध्य प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में प्रधुमन निषाद अध्यक्ष, निषाद समाज, जिला संगठन नारायणपुर द्वारा स्वागत उद्बोधन किया गया। इसके बाद सभी अतिथियों द्वारा श्रृंगवेरपुर महाराज श्री गुहा निषाद राज के जीवन प्रसंग पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में आमंत्रित मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, विशेष अतिथि एवं मंचासीन अतिथियों द्वारा अपने संबोधन में सामाजिक एकता, शिक्षा, विकास की ओर समाज को अग्रसर करने तथा समाज में व्याप्त सामाजिक बुराइयों को समाप्त करने का आह्वान किया गया। श्रृंगवेरपुर महाराज श्री गुहा निषाद राज, प्रभु श्री राम, भ्राता लक्ष्मण, माता सीता की पूजा अर्चना कर समाज, नगर, देश एवं सम्पूर्ण विश्व की मंगल कामना की गई। कार्यक्रम में सामाजिक बंधुओं के अलावा नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *