बस्तर में सक्रिय 86 नक्सलियों ने तेलंगाना में किया आत्मसमर्पण

सुकमा। तेलंगाना के भद्राद्री कोत्तागुड़ेम में पुलिस अफसरों के साथ आत्मसमर्पित नक्सली। भास्कर न्यूज | सुकमा केंद्रीय गृहमंत्री के दंतेवाड़ा दौरे के बीच शनिवार को बस्तर में सक्रिय रहे 86 नक्सलियों ने तेलंगाना के भद्राद्री कोत्तागुड़ेम जिले के हेमचंद्रपुरम पुलिस मुख्यालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में 20 महिलाएं भी शामिल हैं। इनमें सेंट्रल कमेटी मेंबर चंद्रन्ना का सुरक्षा गार्ड 4 लाख का ईनामी मुचाकी सोमड़ा, पामेड़ एरिया कमेटी सदस्य माड़वी लक्के, दक्षिण बस्तर डिवीजनल कमेटी की टेलरिंग टीम की सदस्य कुंजाम वनिता व पार्टी सदस्य हुर्रा सोड़ी भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि बस्तर में लगातार बढ़ रहे पुलिस के दबाव के चलते उन्होंने समाज की मुख्यधारा में लौटने का फैसला लिया है। सभी नक्सली लंबे समय से संगठन में काम कर रहे थे, जहां वे आईईडी विस्फोट, जवानों पर गोलीबारी, हत्या व ठेकेदारों से वसूली जैसी गतिविधियों में शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *