बाइक चलाने नहीं आती कहकर विवाद, केस दर्ज

भास्कर न्यूज | महासमुंद तेंदुकोना थाना क्षेत्र के ग्राम घोघरा में एक बाइक चालक को बाइक चलाने नहीं आती कहकर जीजा-साले से गाली गलौज कर मारपीट करने की मामला सामने आई है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर ली है। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम पंडरीखार निवासी गेंदराम चौहान ने दर्ज शिकायत में बताया कि 2 अप्रैल को वह अपने ससुराल ग्राम घोघरा गया था। जहां उसका साला टोकराम चौहान की पत्नी चंद्रमा चौहान जो कही चली गयी है, उसे खोजने के लिए पिथौरा से वापस घर आ रहे थे। सौर उर्जा पानी टंकी के पास ग्राम घोघरा में सामने तरफ से आ रहे बाइक में एक व्यक्ति ने कट मारते हुए गाली गलौज कर तुम लोग बाइक चलाने नहीं जानते हो कहकर गाली दी। जिसपर गेंदराम और उसका साला टोकराम चौहान ने गाली देने से मना किया। मना करने पर वह आवेश में आकर जान से मारने की धमकी देकर हाथ में पहने कड़ा से व हाथ मुक्का से मारपीट किया। मारपीट में गेंदराम को चोंट लगा, मारपीट को देख कर बीच बचाव करने गेंदराम का साला टोकराम चौहान आया तो उसके साथ भी मारपीट किया। जिससे उसे भी चोंट आई है। गेंदराम ने बताया कि उक्त व्यक्ति ने मारपीट कर उसे पानी टंकी के साईड में पड़े कांटा में फेंक दिया। उक्‍त व्यक्ति दूसरे गांव का होने से गांव के लोगों से व आने जाने वाले राहगीरों से नाम पता पूछताछ करने पर वह ग्राम कलमीदादर का धनंजय दीवान होना बताया गया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध दर्ज कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *