भास्कर न्यूज | महासमुंद नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू शनिवार को वार्ड 3 व वार्ड 23 पहुंचकर वार्ड वासियों की समस्याओं से अवगत हुए। वार्ड क्रमांक 3 में नागरिकों ने उन्हें जो समस्या बताई उनका त्वरित निराकरण के निर्देश साहू ने कर्मचारियों को दिए। इस दौरान वार्ड पार्षद सुनैना पप्पू ठाकुर प्रमुख रूप से उपस्थित थे। इसी प्रकार उन्होंने वार्ड 23 के पीटियाझर क्षेत्र पहुंचकर समस्याएं सुनी। उन्होंने क्षतिग्रस्त नालियों का निरीक्षण कर जल निकासी व्यवस्था बनाने के लिए तत्काल मरम्मत कार्य करने अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही स्वास्थ क्लीनिक के आसपास नालियों की सफाई के विशेष निर्देश दिए। इस अवसर पर वार्ड 23 की पार्षद भारती राजू चंद्राकर, वार्ड 12 की पार्षद कल्पना सूर्यवंशी, पूर्व पार्षद राजू चंद्राकर व वार्ड वासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।


