राजनांदगांव| शहर के फोरलेन से आशा नगर और जीवन आवास की दिशा में जाने वाले मार्ग पर हरियाली को बचाने का प्रयास किया गया है। यहां 300 मीटर लंबी और 9 मीटर चौड़ी कांक्रीट की सड़क का निर्माण किया गया है। बीच में आने वाले पुराने पेड़ को काटने की बजाय उसे संरक्षित किया गया। भले ही वह रास्ते के बीच में आया। करीब एक करोड़ 10 लाख रुपए की इस सड़क की लागत है। कॉलोनी के अंदर भी आठ से नौ पेड़ों को सड़क निर्माण के दौरान बचाया गया।


