राष्ट्रीय शिक्षा नीति और निपुण भारत मिशन पर चर्चा की गई

भास्कर न्यूज | पामगढ़ विकासखंड स्तरीय वार्षिक अकादमिक शिक्षक कॉन्फ्रेंस-2025 का आयोजन शुक्रवार को बीआरसी हॉल, पामगढ़ में किया गया। यह आयोजन ब्लॉक स्रोत केंद्र की पहल पर हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों के अनुरूप शिक्षकों की भूमिका को सशक्त बनाना था। शिक्षकों ने बालकेंद्रित शिक्षण, भाषा विकास और एफएलएन आधारित नवाचारों पर अपने अनुभवों को उत्साहपूर्वक साझा किया। कॉन्फ्रेंस में 7 शिक्षकों ने एफएलएन किट, गणित कॉर्नर, भाषा कॉर्नर, दीवार पत्रिका, हमारे प्रकाशन, पुस्तकालय आदि की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में एफएलएन मेला भी लगाया गया, जहां शिक्षकों ने अपने विद्यालयों में किए जा रहे प्रयासों को प्रदर्शित किया। कॉन्फ्रेंस के दौरान उपस्थित शि​क्षक-शिक्षिका।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *