गोधना| दुर्गा महाष्टमी के पवित्र अवसर पर गोधना स्थित नए बने चंडी मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने पारंपरिक हरिद्रा लेपन अनुष्ठान किया। इस मौके पर देवी मां की प्रतिमा पर विधिपूर्वक हल्दी का लेपन कर भक्तों ने मां दुर्गा से सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। अनुष्ठान के बाद गांव में भ्रमण का भी आयोजन हुआ। इसमें बहुत सारे श्रद्धालु और ग्रामीण शामिल हुए। जयकारों और भक्ति गीतों से पूरा गांव भक्तिमय हो गया।


