दिल्ली सरकार ने शनिवार (5 मार्च) को आयुष्मान भारत योजना को दिल्ली के लोगों के लिए लागू किया। अब पहले चरण में 2.35 लाख परिवारों को इसमें शामिल किया जाएगा। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 10 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन शुरू होगा और आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। इसके तहत लोगों को इलाज के लिए सालाना 10 लाख रुपये तक का मुफ्त बीमा मिलेगा। साथ ही सरकार दिल्ली में 17,000 नए अस्पताल बेड जोड़ेगी और 400 आयुष्मान हेल्थ सेंटर (आरोग्य मंदिर) बनाएगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इसे एक ऐतिहासिक कदम बताया और प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद किया।


