नक्सल प्रभावित ग्राम तिम्मापुरम में योजना से मिल रहा साफ पानी

भास्कर न्यूज | सुकमा जल जीवन मिशन योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की उपलब्धता की जा रही है। जल जीवन मिशन ने ग्रामीण भारत में हर घर को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने का जो वादा किया था, वह सुकमा जिले के गांवों में साकार हो रहा है। इस मिशन ने न केवल पानी की समस्या का समाधान किया है, बल्कि ग्रामवासियों के जीवन में आशा की नई किरण लेकर आया है। जिला मुख्यालय से लगभग 135 किलोमीटर दूर कोंटा ब्लॉक की ग्राम पंचायत गोंदपल्ली के आश्रित गांव तिम्मापुरम में जल जीवन मिशन के बेहतर क्रियान्वयन का एक जीवंत उदाहरण है। 39 घर में 265 ग्रामीणों की आबादी वाले इस गांव में पहले पेयजल का मुख्य स्रोत केवल हैंडपंप थे। जल जीवन मिशन के तहत ग्राम तिम्मापुरम में 9 मीटर 5 हजार लीटर के 2 और 9 मीटर 5 हजार लीटर के 2 सोलर सिस्टम कुल 20 हजार लीटर की 2 सोलर टंकी लगी हुई है। ग्रामीणों ने दिया धन्यवाद: बारसे सन्नू, जोगा बारसे और मारसे सहित गांव की कई महिलाओं ने जल जीवन मिशन के तहत हर घर में नल कनेक्शन देने और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य के मुखिया विष्णु देव साय को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *