उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को किया सम्मानित

कवर्धा| ग्राम तरेगांव जंगल स्थित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। परीक्षा प्रभारी अमन खान ने परिणामों की घोषणा की। कार्यक्रम में छात्रों के अभिभावक भी मौजूद रहे। विद्यालय के प्राचार्य जेके त्रिपाठी और उपप्राचार्य प्रमोद प्रकाश ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने छात्रों के प्रयासों की सराहना की। साथ ही उन्हें आगे और बेहतर करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय परिसर में प्रेरणादायक माहौल रहा। छात्रों में उत्साह और आत्मविश्वास दिखा। अभिभावकों ने विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था की तारीफ की। शिक्षकों के योगदान के लिए आभार जताया। एकलव्य मॉडल आवासीय स्कूल तरेगांव जंगल शिक्षा के क्षेत्र में लगातार प्रगति कर रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *