कवर्धा| परिवहन विभाग द्वारा आम नागरिकों को दी जा रही सुविधाओं को अधिक सुगम बनाने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए आम नागरिकों को किसी मध्यस्थ की आवश्यकता नहीं है। घर बैठे ही आवेदकों द्वारा इन सुविधाओं के लिए आवेदन किया जा सकता है। परिवहन सेवा पोर्टल Parivahan. gov.in में वाहन संबंधित 23 सेवाएं व सारथी (चालक लाईसेंस से संबंधित) के 19 सेवाएं शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट का अवलोकन किया जा सकता है।


