भिलाई में अज्ञात वाहन ने युवक को कुचला:शराब के नशे में सड़क किनारे गिरा था, सिर के ऊपर से निकला पहिया

भिलाई में जामुल थाना क्षेत्र के खेरदा गांव में शादी में आए एक युवक को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला भेजा। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। जामुल पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान शिव कुमार पटेल (30 साल) के रूप में हुई है। वह खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के रीवा गहन गांव का रहने वाला था। 3 अप्रैल को अपने रिश्तेदार की बेटी की शादी में आया था। शिव कुमार शराब पीने का आदी थी। गुरुवार की रात उसने शादी के दौरान काफी अधिक मात्रा में शराब पी ली थी। इसके बाद नंदिनी रोड में खेरदा स्थित हेमंत फैशन बाजार के सामने नशे में ही सड़क किनारे गिर गया और वहीं पड़ा रहा। इसी दौरान रात करीब 12 बजे कोई अज्ञात वाहन आया और उसको कुचलता हुआ निकल गया। वाहन का पहिया शिव कुमार के चेहरे निकल गया, जिससे वो पूरी तरह कुचल गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसी दौरान वहां से गुजरे किसी राहगीर ने उसकी लाश देखी तो जामुल थाने को फोन पर सूचना दी। पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों के आने के बाद पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया और फिर परिजनों को शव सौंप दिया। परिजन शव को लेकर अपने गांव चले गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *