मोहाली में शॉपिंग मॉल की चौथी मंजिल से कूदा स्टूडेंट:12वीं में पढ़ता था, कुछ दिनों से था परेशान, जांच में जुटी पुलिस

मोहाली के फेज-11 में बेस्टेक शॉपिंग मॉल की चौथी मंजिल से कूदकर 12वीं कक्षा में पढ़ रहे एक युवक ने आत्महत्या कर ली। उसने कुछ दिन पहले 12वीं के परीक्षा दिए थे। लेकिन कुछ दिनों से वह परेशान चल रहा था। साथ ही घरवालों से बातचीत भी कम करता था। मृतक की पहचान अभिजीत के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। आज शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
सुबह 9:30 बजे पहुंच गया था मॉल मे
शॉपिंग मॉल के सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग के मुताबिक लड़का सुबह साढे नौ बजे ही शॉपिंग मॉल में पहुंच गया था। इस दौरान वह चौथी मंजिल पर स्थित फूड कोर्ट में गया। जहां उसने एक पानी की बोतल भी खरीदी थी। इसके बाद कुछ देर वहां पर ही रुका। इसके बाद जब उसने देखा कि वहां पर कोई नहीं है। फिर उसने वहां से छलांग लगा दी। जैसे ही वह नीचे गिरा तो सब दंग रह गए। इसके बाद तुरंत लोग इकट्‌ठे हो गए। पुलिस को सूचित किया। अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पूछने पर बोलता था सब ठीक है परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा फेज 11 के एक नामी प्राइवेट स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ता था। उसके एग्जाम हो चुके थे। वह कुछ दिनों से परेशान चल रहा था। घर पर भी वह अलग रहता था। उसका व्यवहार भी उचित नहीं था। जब भी उससे यह जानने की कोशिश की जाती थी कोई परेशानी नहीं है तो उसका जवाब होता था कि सब ठीक है। उसे कोई दिक्कत नहीं है। परिवार का कहना है कि उन्हें बिल्कुल उम्मीद नहीं थी कि वह इस तरह का कदम उठा सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *