लुधियाना में उपचुनाव लड़ सकते हैं हॉबी धालीवाल:अभिनेता बोले- भाजपा मौका देगी तो जरूर लड़ूंगा; लोकसभा में बिट्टू के लिए मांगे थे वोट

लुधियाना की वेस्ट सीट पर जल्द ही उपचुनाव की घोषणा होने वाली है। आम आदमी पार्टी ने इस चुनाव में राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा को मैदान में उतारा है। कांग्रेस की ओर से पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु चुनाव लड़ रहे हैं। शिअद ने अभी तक अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। इस बीच भाजपा की ओर से पॉलीवुड अभिनेता और भाजपा नेता कमलदीप सिंह उर्फ ​​हॉबी धालीवाल के नाम पर चर्चा शुरू हो गई है। अभिनेता ने लोकसभा चुनाव के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के पक्ष में प्रचार किया था। हॉबी धालीवाल भाजपा में सक्रिय नेता हैं। हाल ही में धालीवाल ने वेस्ट सीट के चुनाव पर्यवेक्षक नरिंदर सिंह रैना से भी मुलाकात की है। कमलदीप सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्होंने चुनाव लड़ने की दावेदारी जताई है। अगर पार्टी उन्हें टिकट देती है तो वह जरूर चुनाव लड़ेंगे। धालीवाल के मुताबिक पार्टी उन्हें देश में जहां से भी चुनाव लड़ने के लिए कहेगी, वह वहां से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। कौन हैं हॉबी धालीवाल कमलदीप सिंह हॉबी धालीवाल एक अभिनेता और राजनीतिज्ञ भी हैं। उन्होंने 2012 में पहली फिल्म बुराहा से अपने करियर की शुरुआत की। अंग्रेज (2015), लाहौरिये (2017) और अरदास करां (2019)। हॉबी का जन्म संगरूर, पंजाब, भारत में हुआ। उन्होंने पटियाला के एक सरकारी स्कूल में पढ़ाई की और सरकारी मोहिंद्रा कॉलेज, पटियाला, पंजाब से स्नातक किया। फैशन डिजाइनर लिली धालीवाल से हॉबी धालीवाल ने शादी की। हॉबी के दो बच्चे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *