भास्कर न्यूज | राजनांदगांव राष्ट्रीय बॉडी बिल्डिंग स्पर्धा में शहर के महेन्द्र यदु ने 5वां स्थान प्राप्त किया। दिव्यांग वर्ग की स्पर्धा में अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत ने उन्होंने सफलता हासिल की। 15वीं जूनियर मास्टर, दिव्यांग राष्ट्रीय बॉडी बिल्डिंग स्पर्धा बिलासपुर के रेल क्लब न्यू आडिटोरियम में 29 एवं 30 मार्च को आयोजित की गई। राष्ट्रीय बॉडी बिल्डिंग स्पर्धा का आयोजन छत्तीसगढ़ प्रदेश बॉडी बिल्डिंग संघ एवं जिला बिलासपुर बॉडी बिल्डिंग के संयुक्त तत्वावधान में हुई। जिसमें महेन्द्र यदु को सफलता मिली। उक्त स्पर्धा में राजनांदगांव जिला बॉडी बिल्डिंग संघ के अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव, जिम संचालक संघ के अध्यक्ष अमित आजमानी ने बताया कि प्रदेश बॉडी बिल्डिंग संघ के द्वारा आयोजित इस स्पर्धा में सभी प्रदेशों के जूनियर मास्टर एवं दिव्यांग वर्ग के बॉडी बिल्डरों के मध्य स्पर्धा आयोजित की गई। जिसमें लगभग पूरे भारत वर्ष से 350 खिलाड़ी एवं कोच ने हिस्सा लिया। इस स्पर्धा में राजनांदगांव जिले से एक मात्र दिव्यांग वर्ग में महेन्द्र यदु (लल्ला) ने इस राष्ट्रीय स्पर्धा में हिस्सा लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश का प्रतिनिधित्व दूसरी बार किया। महेन्द्र यदु को जिला बॉडी बिल्डिंग संघ के अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव, अमित आजमानी, मेयर मधुसूदन यादव, नरेश डाकलिया, जितेन्द्र मुदलियार, मनीष गौतम, बसंत मैगी, नीरज शुक्ला, नाहिद अख्तर, तामेश्वर बंजारे, अंजू बंजारे, डॉ. रोहन सोनकर, खिलेश्वर बंजारे, गोपेन्द्र बंजारे, जयकिशन शर्मा, पोषण देशलहरे, अजय देशलहरे, शैलेन्द्र बंधे, उपेन्द्र कुमार ने हौसला अफजाई की। अब तक प्रदेश स्तर की स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन महेन्द्र यदु एक्सपर्ट जिम नंदई में अभ्यासरत है। वर्ष 2019 से 2025 तक प्रदेश स्तर की स्पर्धा में मिस्टर छत्तीसगढ़ दिव्यांग वर्ग के बॉडी बिल्डर है। महेन्द्र यदु ने राष्ट्रीय स्पर्धा में हिस्सा लेकर अपनी सुगठित मांसपेशियों का प्रदर्शन संगीत की धुन में कलात्मक ढंग से प्रदर्शन कर अपने वर्ग में पांचवां स्थान प्राप्त किया। आयोजन कमेटी ने उन्हें सम्मान, ट्रॉफी, मेडल, प्रमाण पत्र सहित 8 हजार रुपए की नगद राशि से सम्मानित किया। स्पर्धा में जिले की टीम की टीम ओर से मैनेजर के रूप में शुभम सोनी, सूजल यादव ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


