अवैध वसूली मामले में हिस्ट्रीशीटर सहित 4 आरोपी गिरफ्तार:जमानत पर बाहर आने बाद फिर से की पैसे उगाही की प्लानिंग, हाथीपोल थाना पुलिस की कार्रवाई

उदयपुर की हाथीपोल थाना पुलिस ने लोगों को डरा धमकाकर अवैध रूप से वसूली करने के मामले में हिस्ट्रीशीटर सहित 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी योगेन्द्र व्यास ने बताया कि टीम को सूचना लगी थी कि विभिन्न अपराधों में शामिल अंबामाता थाने के हिस्ट्रीशीटर मोहम्मद इस्माइल उर्फ मनु उर्फ बड़ा मेवाती पुत्र मोहम्मद जमील कुछ दिन पूव न्यायिक अभिरक्षा से जमानत पर बाहर आया था। जिसके बाद उसने वापस अपने सिंडिकेट साथियों के साथ मिलकर बड़ी घटना को अंजाम देने की प्लानिंग की। जिसके तहत वे संगठित सिंडिकेट बनाकर बड़े पैमाने पर आम लोगों में भय पैदाकर धन राशि की उगाही करने वाले हैं। जिसके बाद टीम ने दबिश देकर उसे और उसके साथियों को गिरफ्तार कर​ लिया। चारों अपराधियों के खिलाफ पूर्व में शहर के विभिन्न थानों में हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, अवैध हथियार और अन्य विभिन्न दर्जनों अपराध दर्ज है। इन आरोपियों को किया गिरफ्तार
आरोपी मोहम्मद इस्माइल उर्फ मनु उर्फ बड़ा मेवाती पुत्र मोहम्मद जीमल निवासी मल्लातलाई, मोहम्मद सुहान पुत्र शेर मोहम्मद डायर निवासी गरीब नवाज कॉलोनी, अमान उर्फ माइकल पुत्र ​जाहिद खान निवासी धोली मगरी, फैयाज खान पुत्र अजीजी खान निवासी कच्ची बस्ती सज्जन नगर को गिरफ्तार किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *