कोटा के अकेलगढ़ वाटर प्लांट में मेंटेनेंस के चलते 7 अप्रैल को सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक शटडाउन रहेगा। इस कारण कोटा शहर के कई इलाकों में पानी की सप्लाई बंद रहेगी। गर्मियों के दिनों में जलापूर्ति अधिक होती है उससे पूर्व जलदाय विभाग वाटर प्लाट का मेंटेनेंस का कार्य करेगा। उपभोक्ता सोमवार के लिए आवश्यकता अनुसार मात्रा में जल का संग्रहण कर ले। कार्य पूरा होने के बाद 7 अप्रैल रात से कम दबाव से पानी आना शुरू हो जाएगा। शहर में 8 अप्रैल की सुबह से जलापूर्ति सामान्य हो जाएगी। इन इलाकों में बंद रहेगी पानी की सप्लाई वितरण उपखण्ड प्रथम के तहत नया कोटा शहर, दादाबाड़ी, बसंत विहार, योजना, गणेश तालाब, शिवपुरा, किशोरपुरा, केशवपुरा, जवाहर नगर, घोड़ा बस्ती, राजेन्द्र विहार, स्वामी विवेकानंद नगर (RHB), विवेकानंद, टैगोर नगर, आरके पुरम, बॉम्बे योजना, आरकेपुरम ए, बी, सी, मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, जीएडी कॉलोनी, दुर्गा बस्ती, साजीदेहड़ा, वक्फ नगर, जवाहर नगर डिस्ट्रिक्ट सेंटर, महावीर नगर विस्तार योजना, महावीर नगर द्वितीय, केशवपुरा बालाकुंड, टीचर्स कॉलोनी में पानी नहीं आएगा। वितरण उपखण्ड द्वितीय के अंतर्गत विज्ञान नगर सेक्टर 1 से 7, संजय नगर, उड़िया बस्ती, गणेश बस्ती, छावनी, रामचंद्रपुरा, तलवंडी, एबीसी सेक्टर, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, इंद्रा विहार और राजीव गांधी नगर में भी जलापूर्ति बाधित रहेगी। वितरण उपखण्ड तृतीय के अंतर्गत कंसुआ, श्रीराम नगर, डीसीएम क्षेत्र, पावर हाउस कॉलोनी, इंदिरा गांधी नगर, प्रेम नगर प्रथम, द्वितीय, तृतीय, गोविंद नगर, सूर्य नगर, बॉम्बे योजना, जेके नगर, प्रेम नगर अफोर्डेबल, कंसुआ अफोर्डेबल हाउसिंग योजना, चंद्रशेखर आजाद अफोर्डेबल, चंबल इंडस्ट्रीज एरिया, महावीर नगर प्रथम व तृतीय के सेक्टर 1 से 10, परिजात कॉलोनी, अनंतपुरा, कोली पाड़ा, गोबरिया बावड़ी में पानी नहीं मिलेगा। औद्योगिक क्षेत्र, भामाशाह मंडी, इंदिरा गांधी कॉलोनी विज्ञान नगर, रंगबाड़ी योजना, वीर सावरकर नगर, हरिओम नगर, यूआईटी कॉलोनी, बालाजी नगर, सुभाष नगर, विनोबा भावे नगर, अजय आहुजा नगर, आरोग्य नगर, राजीव गांधी नगर, पंडित दीनदयाल नगर, ट्रांसपोर्ट नगर, विश्वकर्मा नगर, रंगबाड़ी गांव, कृष्णा नगर, सुभाष विहार, आनंद विहार, रानपुर औद्योगिक क्षेत्र, ШТ, रानपुर आवासीय देव नारायण योजना और शहरी पाइपलाइन से जुड़े जगपुरा, रानपुर क्षेत्र में भी पानी की सप्लाई नहीं होगी।


