अजमेर में नशा तस्करी करते एक युवक गिरफ्तार:29 किलो डोडा-चूरा के साथ रेलवे स्टेशन से पकड़ा, चित्तौड़गढ़ ले जा रहा था

जीआरपी थाना अजमेर की टीम ने आरपीएफ के सहयोग से रेलवे स्टेशन से एक युवक को डोडा चूरा तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। जीआरपी ने आरोपी के कब्जे से 29.215 किलोग्राम डोडा चूरा बरामद किया है। जिसकी अनुमानित कीमत 4 लाख 38 हजार है। गिरफ्तार आरोपित खेड़ा कुरतान, तहसील केराना जिला शामली (उप्र) निवासी मोनू कुमार (36) पुत्र देवीसिंह गुर्जर है। जिसे जीआरपी ने गहनता से पूछताछ करने के बाद में अदालत के समक्ष पेश कर दिया। अदालत ने पुलिस रिमांड पर वापस जीआरपी को सुपुर्द कर दिया। जीआरपी अधिकारी आरोपित से पूछताछ करने में जुटे हैं। संदिग्ध लगने पर दबोचा जीआरपी थाने के सीआई फूलचन्द बालोटिया 4 अप्रैल को मय स्टॉफ के प्लेटफार्म नंबर-1 पर गश्त कर रहे थे। उस दौरान उक्त युवक मोनू कुमार संदिग्ध नजर आया। उसके दो बड़े बैग की तलाशी ली तो 29.215 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा बरामद हो गया। जिस पर उसके खिलाफ 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्जकर उसे गिरफ्तार किया गया। जिसकी जांच एसपी जीआरपी नरेन्द्र सिंह के निर्देश पर जीआरपी थाना चित्तौड़गढ़ के सीआई अनिल देव को सौंपी गई है। आरोपित को दबोचने वाली टीम में सीआई फूलचंद बालोटिया, एएसआई छोटेलाल, हैडकांस्टेबल भंवरलाल, मानसिंह, अब्दुल नबी, दिनेश महावर, कॉन्स्टेबल भंवर विक्रम सिंह, अशोक कुमार, जितेन्द्र सिंह और आरपीएफ के हैडकांस्टेबल चरण सिंह व कॉन्स्टेबल नरेन्द्र शामिल थे। चित्तौड़गढ़ से यूपी ले जा रहा था प्रारंभिक पूछताछ में आरोपित मोनू ने डोडा चूरा को चित्तौड़गढ़ जिले से खरीदकर लाना बताया लेकिन उसे डोडा चूरा किसने दिया था। उसके संबंध में उसने जानकारी नहीं होना बताया। जीआरपी ने मुख्य सप्लायर की भी तलाश शुरू कर दी है। पढें ये खबर भी… सिलेंडर चोरियों का खुलासा, तीन गिरफ्तार:नशे का शौक पूरा करने के लिए करते थे वारदात, रिमांड पर आरोपी नसीराबाद सिटी थाना पुलिस ने गत दिनों गांधी चौक क्षेत्र के विभिन्न घरों से गैस सिलेंडर की चोरियों की वारदातों का खुलासा कर दिया। पुलिस ने सिलेंडर चोरी के 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूरी खबर पढें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *