जिला मुख्यालय समेत जिले भर में रविवार को रामनवमी पर्व पर कई धार्मिक कार्यक्रम होंगे। जिला मुख्यालय पर भी शहर में भव्य वाहन शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें करीब 21 हजार वाहन शामिल होने का टारगेट है। इसके लिए पदाधिकारी लोगों को पीले चावल बांट रहे हैं। शोभायात्रा में विभिन्न प्रकार की धार्मिक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। रामनवमी पर्व को मनाने को लेकर बनी समारोह समिति के संरक्षक कोमलराम महाराज, रामनिवास महाराज व बाबूलाल शर्मा व अध्यक्ष दिनेश शर्मा की मौजूदगी में सर्वसमाज की बैठक सरस्वती विद्या मन्दिर यज्ञ के बालाजी में हुई। रविवार को गाजे-बाजे के साथ शहर के मुख्य बाजारों से होकर निकाले जाने वाली वाहन शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। डॉ. पंडित पवन सागर ने कहा कि छह अप्रैल रामनवमी पर जिला मुख्यालय पर वाहन शोभायात्रा निकाली जाएगी। विभिन्न संगठनों द्वारा आकर्षक व सजीव झांकियां सजाई जाएंगी। इनमें प्रमुख रूप से लोकमाता अहिल्याबाई की झांकी राष्ट्रीय सेविका समिति के द्वारा सजाई जाएगी। इसी तरह महाराणा प्रताप की झांकी भाजपा, रामदरबार की झांकी विद्या भारती समिति द्वारा, महापुरुष चंद्रशेखर आजाद की झांकी हेमन्त सेन, हनुमान जी की झांकी व्यापार महासंघ टोंक, परमानन्द जी महाराज की झांकी परमानन्द छात्रावास समिति, ज्योतिबाफुले जी की झांकी व राम मंदिर की भव्य झांकी सैनी समाज ,महापुरुष शिवाजी महाराज की झांकी ओवरजॉय टीम द्वारा सजाई जाएगी। इस शोभायात्रा में पगड़ी व भगवा ध्वज पताका लेकर महिला-पुरुष 6 अप्रैल को सुबह 7.30 बजे हायर सेकंडरी ग़ांधी खेल मैदान से शुरू होकर डिपो, सवाई माधोपुर चौराहा, बड़ा कुआं, मुख्य बाजार से घण्टाघर होते हुए डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम पहुंचेंगे। जहां सर्व समाज द्वारा हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ होगा। समारोह समिति के अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने सभी समाज के लोगों को रामनवमी को प्रातः 11 बजे तक अपने प्रतिष्ठानो को बंद रखकर शोभायात्रा में सम्मिलित होने का आग्रह किया है। बीजेपी जिलाध्यक्ष ने भी बांटे पीले चावल भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ रविवार को शोभायात्रा में शामिल होने के लिए पीले चावल बांट रहे है। आज भी उन्होंने शहर के मुख्य बाजारों में दुकानदारों आदि को पीले चावल बांटे। इस मौके पर शैलेंद्र चौधरी,मण्डल अध्यक्ष धोलू गुर्जर, शंभू शर्मा,दशरथ भाटी, सुरेश काचरिया, कमलेश यादव,बलवन्त मराठा,मुकलेश मीणा, रतन गुर्जर, गणेश जाट सरपंच , हीरालाल गुर्जर आदि मौजूद रहे।


