लापरवाही का मामला:नथानिया कांजी हाउस गौशाला में 15 से अधिक गौवंश की मौत, चारा-पानी नहीं देने का आरोप, नगर निगम ने दिया फर्म को नोटिस

नगर निगम की शरह नथानिया कांजी हाउस गौशाला में लापरवाही के कारण गौवंश की मौतें होने का आरोप लगा है। मौके पर पहुंचे नगर विधायक जेठानंद व्यास ने हालात देखकर नाराजगी जताई। उसके बाद निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे और गौशाला संचालन फर्म को नोटिस दिया है। पूगल रोड पर बजरंग धोरे से पहले शरह नथानिया में नगर निगम की कांजी हाउस गौशाला है जहां 2000 से ज्यादा गौवंश पशु हैं। गौशाला में लापरवाही के कारण गौवंश की मौत होने की जानकारी मिलने पर शहर विधायक जेठानंद व्यास शनिवार को सुबह करीब सात बजे ही वहां पहुंच गए। गौशाला में 15 से ज्यादा गौवंश मरे पड़े थे। गौवंश के लिए पीने का पानी और चारा भी नहीं था। गौवंश भूखे लग रहे थे। मौके पर मौजूद संचालन फर्म के कार्मिक गौवंश के संबंध में कोई रिकॉर्ड भी नहीं दिखा पाए। हालात देखकर नाराज हुए विधायक ने नगर निगम कमिश्नर को फोन कर बात की। उसके बाद उपायुक्त यशपाल आहूजा मौके पर पहुंचे। मौके पर गौशाला संचालन में लापरवाही पाए जाने पर फर्म संचालक पुरुषोत्तम सोलंकी को नोटिस दिया गया है। इसके अलावा गौशाला में कमियों को दूर करने और वहां मॉनिटरिंग के लिए निगम स्टॉफ को जिम्मेदारी सौंपी गई है। गौरतलब है कि कांजी हाउस गौशाला संचालन के लिए नगर निगम की ओर से 9 जून, 23 को दो साल के लिए नंद गौसेवा समिति को ठेका दिया गया था। इसका कार्यकाल 8 जून, 25 को पूरा हो जाएगा। गौशाला में मिली ये खामियां ये होंगे गौशाला में सुधार के काम

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *