कुकदूर| कुई विधायक कार्यालय में शनिवार को भाजपा मंडल कुई-कुकदूर की बैठक हुई। इसमें 6 अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस और 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती को बूथ और मंडल स्तर पर मनाने की रूपरेखा तय की गई। राष्ट्रीय संगठन के निर्देश पर कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए मंडल पदाधिकारियों को बूथ स्तर पर प्रभारी नियुक्त किया गया। बैठक में कुई मंडल प्रभारी कल्याण सिंह ठाकुर, मंडल अध्यक्ष बसंत वाटिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष रतिराम भट्ट, जिला पंचायत सदस्य और सभापति दीपा धुर्वे, वरिष्ठ नेता संजय जैन, मंडल उपाध्यक्ष दीपक सलूजा, उपाध्यक्ष मोहित मरावी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष दशरथ कुंभकार, बहादुर सोनी, दूजराम यादव, भरत कुंभकार आदि उपस्थित थे।


