पांच दिन में कुल 5000 सोक पिट बनाए जाएंगे

डौंडी| शुक्रवार को जनपद पंचायत डौंडी के सभागार में जल जतन अभियान के तहत बैठक हुई। इसमें राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन यानी बिहान के समूह सदस्यों को जल वाहिनी दल के रूप में ग्राम पंचायत स्तर पर गठित किया गया। बैठक में जनपद पंचायत सीईओ डीडी मंडले ने जल संरक्षण के उपायों की जानकारी दी। अधिकारियों ने जल संरक्षण के तरीकों पर प्रशिक्षण दिया। इसमें सोक पिट निर्माण, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, तालाब, डबरी, पौधरोपण और कम पानी वाली फसलों के चयन जैसे विषय शामिल रहे। बैठक में तय किया गया कि विकासखंड में 5 दिन में 5000 सोक पिट बनाए जाएंगे। यह काम समूह के सदस्य जनभागीदारी से करेंगे। एसडीओ आरईएस, जेपी चंद्राकर, मनरेगा पीओ नीरज वर्मा, बिहान के बीपीएम अंजुम मेमन, वाईपी नरेंद्र साहू, संकुल संगठन के अध्यक्ष भी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *