भरतपुर में 200 लोगों ने लिया मैराथन में हिस्सा:बच्चे-बुजुर्ग, युवा 2 किमी दौड़े; पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने भी दिखाया दम

दैनिक भास्कर के 11वें स्थापना दिवस पर आज सुबह भरतपुर के रूपवास में मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। मैराथन दौड़ में करीब 200 लोगों ने और बच्चों ने भाग लिया। सभी ने 2 किलोमीटर की मैराथन दौड़ पूरी की, जिसमें आमजन और बच्चों के साथ पुलिस के अधिकारी, शिक्षा विभाग के अधिकारी और तहसील के अधिकारी भी दौड़े। यह मैराथन कोतवाली से शुरू हुई जो कि मेला ग्राउंड पर खत्म हुई। मैराथन में स्कूल के बच्चे, आमजन, पुलिस के अधिकारी, शिक्षा विभाग के अधिकारी, तहसील के अधिकारियों ने भाग लिया। मैराथन का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। कल मैराथन में भाग लेने के लिए 175 लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था। मैराथन में 4 साल के बच्चों से लेकर 75 साल तक के बुजुर्गों ने भाग लिया। इस दौरान दैनिक भास्कर के कई कर्मचारी और अधिकारी शामिल रहे। मैराथन में भाग लेने वाले सभी बच्चों और लोगों को टी-शर्ट बांटी गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *