प्रतापगढ़ में परशुराम जन्मोत्सव की तैयारियां शुरू:26 अप्रैल को निकलेगी शोभायात्रा, पोस्टर विमोचन हुआ

प्रतापगढ़ में विप्र फाउंडेशन और सकल ब्राह्मण समाज के संयुक्त तत्वावधान में सप्तदिवसीय भगवान परशुराम जन्मोत्सव की तैयारियां चल रही हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ 26 अप्रैल को शाम 4 बजे भव्य शोभायात्रा के साथ होगा। इस आयोजन को लेकर रोकडिया बालाजी मंदिर झांसडी में पोस्टर विमोचन हुआ। पोस्टर का विमोचन रोकडिया बालाजी के श्री चरणों में किया गया। विप्र फाउंडेशन के संरक्षक भंवर लाल व्यास ने विमोचन किया। कार्यक्रम में युवा प्रदेश उपाध्यक्ष विकास शर्मा, युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रतीक शर्मा, युवा जिला उपाध्यक्ष श्यामलाल शर्मा और नगर अध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा मौजूद रहे। इसके अलावा नगर महामंत्री विकास व्यास, युवा प्रकोष्ठ कोषाध्यक्ष पीयूष शर्मा और जिला मीडिया प्रभारी शुभम भट्ट सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। समाज के प्रतिनिधियों ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया है। जिले भर के विप्र समाज के लोगों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आग्रह किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *