गिरिडीह | दुर्गा माता बालिका मध्य विद्यालय न्यू बरगंडा का वार्षिक उत्सव शनिवार देर शाम धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। दीप प्रज्वलन आरके महिला कॉलेज की प्राचार्य डॉ. मधुश्री सेन सान्याल, जिला शिक्षा अधीक्षक मुकुल राज और स्कूल की प्राचार्य बसंती पूरी देवी ने किया। शिक्षिका देखा तर्वे ने स्वागत भाषण दिए। बच्चियों ने संस्कृत श्लोक पढ़े। शिक्षा क्या है, इस पर अपने विचार रखे। मुख्य अतिथि मधुश्री सेन सान्याल और जिला शिक्षा अधीक्षक मुकुल राज ने बच्चों को मेहनत और लगन से पढ़ाई करने की सलाह दी। कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। अतिथियों ने बच्चों को पुरस्कार भी दिए। कार्यक्रम में शांति मंत्र, स्वागत नृत्य और शारदा मां पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया गया। अंग्रेजी कविता वैष्णवी ने सुनाई।


