विधवा से यौन शोषण, विरोध करने पर पीटा

गिरिडीह| पचंबा थाना क्षेत्र की एक 35 वर्षीय विधवा महिला के साथ यौन शोषण करने वाले युवक मो. बेलाल उर्फ मुन्ना को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी सिकदारडीह का रहने वाला है और उसकी उम्र 24 साल है। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि युवक एक महीने से महिला के घर जाकर उसे जान से मारने की धमकी देकर संबंध बना रहा था। महिला ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे बुरी तरह पीटकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। पीड़िता ने शुक्रवार को थाना में आवेदन देकर पूरी घटना की जानकारी दी। आवेदन मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। कांड दर्ज कर शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *