पंजाब में पनबस और PRTC कर्मचारियों की हड़ताल स्थगित:मंत्री से बैठक के बाद लिया फैसला, 7-8-9 अप्रैल को किया था हड़ताल का ऐलान

पंजाब भर में पनबस और पीआरटीसी ठेका कर्मचारी यूनियन की ओर से 7 अप्रैल से 9 अप्रैल तक होने वाली हड़ताल रद्द कर दी गई है। ऐसा तब हुआ जब यूनियन नेताओं ने राज्य के परिवहन मंत्री के साथ बैठक की। बैठक में यूनियन के साथ सहमति बनने के बाद हड़ताल का आह्वान वापस ले लिया गया। इस बारे में जानकारी यूनियन के प्रधान रेशम सिंह गिल ने दी। यूनियन की राज्य कमेटी के प्रधान रेशम सिंह गिल ने बताया कि परिवहन मंत्री के साथ हुई बैठक में परिवहन नीति लाने और किलोमीटर स्कीम बसों को रद्द करने, पीआरटीसी और पनबस ठेका कर्मचारियों को सरकारी कर्मचारियों की तरह लाभ और वेतन देने समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई और यूनियन के पक्ष में फैसला सकारात्मक आने पर हड़ताल वापस ले ली गई। मंत्री ने जल्द से जल्द सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है। जिसके चलते हड़ताल स्थगित कर दी गई। यूनियन कर्मचारी 9 अप्रैल को वित्त मंत्री से करेंगे मीटिंग मिली जानकारी के अनुसार बुधवार यानी 9 अप्रैल को यूनियन के कर्मचारी पंजाब के वित्त मंत्री और एडवोकेट जनरल के साथ एक मीटिंग भी करेंगे। 9 अप्रैल की मीटिंग के बाद यूनियन द्वारा आगे की रणनीति का ऐलान किया जाएगा। सरकार से सिर्फ एक मांग सबसे प्रमुख है, वो कर्मचारियों की पक्का करने की है। इस मांग पर हमें आश्वासन दिया गया है। साथ ही बुधवार की मीटिंग के बाद अगर कोई हल नहीं निकलता तो कर्मचारियों के साथ बैठक कर आगे की रणनीति पर चर्चा होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *