भिलाई में इंजीनियर की बेटी ने किया सुसाइड:मैथ्स, फिजिक्स-केमेस्ट्री ने उलझाया; 12वीं में फेल हुई, इस बार भी पेपर बिगड़े; घर में लगाई फांसी

छत्तीसगढ़ के भिलाई में 12वीं कक्षा की छात्रा ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। छात्रा के पिता आनंद कराब CSEB नेहरू नगर में जेई हैं। परिजनों के मुताबिक एरिना 12वीं में एक बार फेल हो चुकी है। इस बार भी पेपर अच्छे नहीं गए, जिसे लेकर वह परेशान थी। आनंद कराब ने बताया कि उनकी बेटी एरिना पढ़ने में काफी अच्छी थी। पहले वो हिंदी मीडियम से पढ़ रही थी। 10वीं में उसे इंग्लिश मीडियम स्कूल में डाला गया। उसने 10वीं में 89 प्रतिशत नंबर लाकर फर्स्ट क्लास पास किया। जैसे ही वो 11वीं में गई और उसने मैथ, फिजिक्स और केमेस्ट्री सब्जेक्ट लेकर पढ़ाई शुरू की, लेकिन उसके नंबर कम आने लगे। 11वीं में दी 3 बार सप्लीमेंट्री अंजली रात दिन पढ़ाई करती थी, लेकिन उसे समझ में ही नहीं आता था। इसके चलते 11वीं में उसने 3 बार सप्लीमेंट्री दी और पास हुई। इसके बाद 12वीं में वह फेल हो गई। पिता ने उसे कई बार समझाया कि अगर समझ नहीं आ रहा तो टेंशन मत लो सब्जेक्ट चेंज कर दो या जितना समझ में आता है, उतना पढ़ो, लेकिन अंजली कम नंबर की बात मन में बैठाते चली जा रही थी। केबल के वायर के सहारे फंदे से झूली 4 अप्रैल को दोपहर आनंद रोज की तरह नेहरू नगर ऑफिस ड्यूटी चले गए। इधर उनकी पत्नी अपने बड़े बेटे रितेश को लेकर छोटी बेटी हिमांशी का चेकअप कराने हॉस्पिटल चली गई। वे लोग दोपहर 12 बजे घर से गए और सवा एक बजे वास आए तो देखा घर का दरवाजा बाहर से बंद है। आनंद की वाइफ ने पीछे के रास्ते से किचन का दरवाजा खोला तो वो खुल गया। अंदर जाकर देखी तो कमरे में उनकी बेटी केबल के वायर के सहारे फंदे पर झूल रही थी। जब तक उसे नीचे उतारा गया, उसकी सांसें थम चुकी थी। उसे सुपेला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 5 अप्रैल को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। दूसरे साथियों से कम मार्क्स से परेशान थी पिता ने बताया कि उनकी बेटी शिवा पब्लिक स्कूल मैत्री विहार में पढ़ती थी। उसके साथ के दूसरे बच्चे अच्छे मार्क्स से पास हो रहे थे, लेकिन एरिना फेल हो जा रही थी। इस बार भी उसके एग्जाम अच्छे नहीं गए थे। इसे लेकर वो दिन भर चिंता में रहती थी। यही कारण है कि उसने ऐसा कदम उठाया है। पुलिस कर रही मामले की जांच सूचना मिलते ही सुपेला पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि खुदकुशी का कारण जानने के लिए वो परिजनों से पूछताछ कर रहे हैं। अंजली के पास से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला, जिससे खुदकुशी का कारण स्पष्ट हो सके। ……………. ये खबर भी पढ़ें… अंबिकापुर में 9वीं की छात्रा की फंदे पर झूलती लाश: सप्लीमेंट्री आने से परेशान थी; टीचर बोले-कुछ दिनों पहले नेशनल खेलने नेपाल भी गई अंबिकापुर के कार्मेल स्कूल की 9वीं की छात्रा ने एग्जाम में सप्लीमेंट्री आने के बाद घर में फांसी लगा ली। 9वीं के फाइनल एग्जाम में छात्रा हिंदी विषय में फेल हो गई थी। छात्रा को स्कूल प्रबंधन ने परीक्षा देने के लिए एक और मौका भी दिया था। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *