सीएम योगी ने गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर के किसानों को बड़ा गिफ्ट दिया है। उन्होंने भूमि अधिग्रहण के रेट को 3100 से बढ़ाकर 4300 प्रति वर्गमीटर करने की घोषणा की है। इसमें किसानों को नियमानुसार ब्याज भी मिलेगा। योगी ने कहा- किसानों को मुआवजे के अलावा 10 फीसदी जमीन भी दी जाएगी। उदाहरण के लिए अगर किसी किसान से 10 बीघा जमीन ली जाती है तो उसको मुआवजे के अलावा एक बीघा जमीन दी जाएगी। सीएम ने कहा कि जेवर का इलाका 10 वर्षों में देश का सबसे विकसित क्षेत्र बनने जा रहा है। अप्रैल 2025 से इंटरनेशनल एयरपोर्ट शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले जहां जमीन के लिए गोलियां चलती थीं, वहां किसान अब खुशी-खुशी भूदान कर रहे हैं। प्रभात पांडेय के चाचा को लेकर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंची पुलिस, 20 मिनट तक जांच की लखनऊ पुलिस शुक्रवार दोपहर प्रभात पांडेय मामले की जांच करने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंची। इस दौरान प्रभात के चाचा मनीष पांडेय भी पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे। टीम ने करीब 20 मिनट तक कार्यालय में जांच-पड़ताल की। इससे पहले गुरुवार को भी टीम ने यहां जांच-पड़ताल की थी। जिस कमरे में प्रभात बेहोश पड़े मिले थे, उसे सील कर दिया गया था। पुलिस एक कर्मचारी को पूछताछ के लिए अपने साथ भी ले गई थी। पुलिस ने एक और कर्मचारी को अपने साथ ले जाना चाहा तो कांग्रेस नेताओं ने उनको रोक दिया। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि पुलिस गलत अफवाह फैला रही है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि पूरा कांग्रेस परिवार प्रभात की मौत से दुखी है। ऐसे में हम साक्ष्य के साथ क्यों छेड़छाड़ करेंगे। उन्होंने प्रभात के परिवार के लिए 1 करोड़ रुपए और एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने की मांग की है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा- मोहम्मद जुबैर कोई खतरनाक अपराधी नहीं; 6 जनवरी तक गिरफ्तारी पर लगाई रोक इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ऑल्ट न्यूज को-फाउंडर मोहम्मद जुबैर के यति नरसिंहानंद का एक पुराना वीडियो पोस्ट करने के मामले में गिरफ्तारी पर 6 जनवरी तक रोक लगा दी है। इस मामले को लेकर आज कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने कहा कि जुबैर कोई खतरनाक अपराधी नहीं हैं। इसमें उत्तर प्रदेश सरकार ने हाईकोर्ट में ऑल्ट न्यूज के को-फाउंडर मोहम्मद जुबैर के एक्स पर यति नरसिंहानंद के कथित स्पीच को लेकर किए गए पोस्ट को जमा किया। सरकार ने हाईकोर्ट में जमा किए गए इन पोस्ट के सीरीज को आधी-अधूरी जानकारी वाले और भारत की संप्रभुता और अखंडता को नुकसान और खतरा पहुंचाने वाला बताया है। एडिशनल एडवोकेट जनरल मनीष गोयल ने कोर्ट के समक्ष सरकार का पक्ष रखा। कोर्ट में मोहम्मद जुबैर के काउंसल भी मौजूद थे और उन्होंने आरोपों पर जवाब दिया। पढ़ें पूरी खबर… बीच सड़क थप्पड़ मारे, नोएडा में फेमस यूट्यूबर राजवीर सिसोदिया गिरफ्तार नोएडा पुलिस ने फेमस यूट्यूबर राजवीर सिसोदिया को गाड़ी चालक के साथ मारपीट के आरोप में गिरफ्तार किया है। इसका एक वीडियो भी सामने आया था। इसमें दिख रहा है कि राजवीर एक व्यक्ति को बीच सड़क पर कई थप्पड़ मारते हुए और गाली-गलौज कर रहे हैं। राजवीर सिसौदिया ने कार सवार बैंक कर्मी सत्यवीर सिंह के साथ मारपीट की। पुलिस ने धारा 115 (2) चोट पहुंचाने, 351 (आपराधिक धमकी), 352 (सार्वजनिक रूप से शांति भंग करने) के आरोप में एफआईआर दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पढ़े पूरी खबर… गूगल मैप ने गलत रास्ता बताया, गांव में फंसा ट्रक; गुजरात से सामान लेकर बहराइच जा रहा था गूगल मैप पर आंख मूंदकर भरोसा करना वाहन चालकों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। बरेली के बाद लखीमपुर खीरी में ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसमें गूगल मैप के दिखाए रास्ते पर चलना ट्रक चालक को भारी पड़ गया। बृहस्पतिवार रात में ट्रक गांव की संकरी गली में फंस गया। बता दें कि बृहस्पतिवार की रात करीब 2:00 बजे ट्रक चालक संतोष सिंह गुजरात से कंटेनर ट्रक में माल भरकर बहराइच जा रहे थे। उन्होंने बताया कि जैसे ही वह मैगलगंज टोल प्लाजा क्रॉस करके लखीमपुर होते हुए बहराइच जाने के लिए आगे बढ़े। पढ़ें पूरी खबर… प्रयागराज में युवती को डिजिटल अरेस्ट कर 95 हजार ठगे, कहा- ब्वायफ्रेंड मुश्किल में है प्रयागराज में साइबर ठगों ने युवती को डिजिटल अरेस्ट कर 95 हजार रुपए की ठगी की। राजापुर इलाके में रहने वाली युवती प्राइवेट कंपनी में काम करती है। युवती ने पुलिस को बताया कि 17 दिसंबर को उसके ब्वायफ्रेंड का मोबाइल बंद हो गया था। इसी बीच, उसके वॉट्सएप पर नए नंबर से मैसेज आया कि उसका ब्वायफ्रेंड मुसीबत में है। उसका मोबाइल पुलिस ने ले लिया है। मैसेज करने वाले ने बताया- ब्वायफ्रेंड के मोबाइल में तुम दोनों के कुछ फोटो और वीडियो हैं। पुलिस उसे भी देख रही है। यह सुनकर युवती परेशान हो गई। फिर युवती के पास एक अन्य नंबर से वॉट्सऐप कॉल आई। उसने खुद को पुलिस अधिकारी बताते हुए कहा कि उसके आधार कार्ड का दुरुपयोग उसके ब्वायफ्रेंड ने किया है। युवती को गिरफ्तारी का डर दिखाकर 95 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करवाए। पढ़ें पूरी खबर… सहारनपुर में तोगड़िया बोले- जिनको 4 बीवियां चाहिए उनको पाकिस्तान जाना होगा अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.प्रवीण तोगड़िया ने सहारनपुर में एक कार्यक्रम में कहा- जिनको 4 बीवियां चाहिए उनको पाकिस्तान जाना होगा। हिंदुस्तान हमारे बाप का है, यहां पर हमारा कानून चलेगा। उन्होंने सभी हिंदुओं से 3 से अधिक बच्चे पैदा करने की अपील की। उन्होंने कहा- अब समय आ गया कि हम सभी हिंदुओं को एकजुट होना होगा। जब हम संगठित हुए तब हमने मुगलों की सल्तनत को मिट्टी में मिला दिया था। आज हिंदुओं को जिहादी मानसिकता से बचना है तो जात-पात को भूल कर एक होना होगा। हिंदुस्तान हमारा है, यहां हमारा कानून चलेगा। हम ऐसा कानून लाएंगे। जिसमें मुसलमान के एक भी बच्चा पैदा होने पर उनको सरकारी स्कूलों में शिक्षा नहीं दी जाएगी। पढ़ें पूरी खबर मेरठ में नर्स को किया बेहोश, 3 युवकों ने किया गैंगरेप मेरठ में एक हॉस्पिटल की नर्स को तीन युवकों और एक महिला ने टेंपो में अगवा कर लिया। महिला ने उसे गजक खिलाई। इससे वह बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में नर्स को एक मकान में ले जाकर तीनों ने उसके साथ रेप किया। गुरुवार को लोहियानगर थाने पहुंचकर नर्स ने दो युवकों को नामजद करते हुए महिला समेत 4 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने महिला सहित तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। थाने में नर्स ने बताया- बुधवार शाम ड्यूटी खत्म कर वह टेंपो से घर जा रही थी। टेंपो में बैठी एक महिला ने उसको गजक दी। गजक खाते ही वह बेहोश हुई तो उसे अलीपुर ले जाकर एक मकान में दुष्कर्म किया। वहां से वह घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर BHU में LBS छात्रावास के छात्रों का प्रदर्शन; छात्र बोले-वार्डन ने मारा थप्पड़, कार्रवाई हो काशी हिंदू विश्वविद्यालय में लाल बहादुर शास्त्री छात्रावास के छात्र गुरुवार रात बिरला चौराहे पर धरने पर बैठ गए। सड़क जाम करके नारेबाजी की। छात्रों ने आरोप लगाया कि उनके एक साथी को वार्डन ने थप्पड़ मार दिया। बताया कि हम सभी छात्र बाहर से घूम कर छात्रावास पहुंचे थे तभी वार्डन ने गेट बंद कर दिया और हमें अंदर आने नहीं दिया। जब हम लोग इसका विरोध करने लगे तो छात्रावास के वार्डन ने बीए फर्स्ट ईयर के एक छात्र के थप्पड़ जड़ दिया। धरने पर बैठे छात्रों का कहना था कि यह हम लोगों के साथ गलत हुआ है, उन्होंने वार्डन के इस्तीफा की मांग की। पुलिस ने आश्वासन दिया कि उनके ऊपर कोई कार्रवाई नहीं होगा। जिसके बाद छात्रों ने धरना समाप्त किया। धरना करीब 3 घंटे तक चला। पढ़ें पूरी खबर वाराणसी में डिजिटल अरेस्टिंग करने वाले अरेस्ट, रिटायर्ड सब-लेफ्टिनेंट से ठगे थे 98 लाख वाराणसी में नेवी से रिटायर्ड ऑनरी सब-लेफ्टिनेंट को 22 दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखकर 98 लाख की ठगी करने वाले गिरोह के दो सदस्य पुलिस के हत्थे चढ़ गए। गिरोह के दोनों गुर्गे खातों में आने वाली रकम को ट्रांसफर करके बैंक या एटीएम से कैश करवाते थे। गैंग के 9 साइबर ठगों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। साइबर ठगों के पास मोबाइल, डेबिट कार्ड, सिम कार्ड, लैपटाप, टैबलेट भी बरामद हुए। इनके कब्जे से पुलिस ने 11,500 रुपए बरामद किए हैं। अब तक 7.63 लाख रुपए बरामद किए जा चुके हैं। पुलिस ने आरोपियों के खाते और नेटवर्क का भी पता लगा लिया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। सारनाथ थाना क्षेत्र के माधव नगर कालोनी निवासी अनुज कुमार यादव से 4 दिसंबर को साइबर ठगी हुई थी पढ़ें पूरी खबर


