लालसोट में ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में 14 जोड़ों ने विवाह बंधन में बंधे। भगवान श्री परशुराम मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में कोथून रोड स्थित अशोका एवेन्यूज में यह आयोजन किया गया। रामनवमी के अवसर पर आयोजित इस विवाह सम्मेलन में बारात की शुरुआत भगवान श्री परशुराम मंदिर से हुई। दूल्हे घोड़ी पर सवार होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए अशोका एवेन्यूज पहुंचे। ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी सियाराम शर्मा ने बताया कि समाज में फैली कुरीतियों को मिटाने के लिए यह आयोजन किया गया। इस दौरान फिजूलखर्ची और दहेज जैसी कुरीतियों को रोकने का संदेश दिया गया। विवाह सम्मेलन में वरपक्ष ने केवल 1 रुपया और नारियल लिया गया। वधुओं के लिए सोने-चांदी के गहने और अन्य सामान समाज के भामाशाहों ने सहयोग के रूप में दिया। समाज के लोगों से ऐसे सामूहिक विवाह सम्मेलनों को बढ़ावा देने की अपील की गई। कार्यक्रम में प्रतिभोज का भी आयोजन किया गया, जिसमें ब्राह्मण समाज के बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। अन्य सामाजिक संगठनों के लोगों ने भी कार्यक्रम में शिरकत की
सामूहिक विवाह सम्मेलन के अध्यक्ष अशोक उपाध्याय और परशुराम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष पुरूषोतम जोशी ने बताया-कार्यक्रम में विधायक रामबिलास मीना, विप्र फाउंडेशन जोन 1डी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत शर्मा, नगर परिषद सभापति पिंकी चतुर्वेदी, समाजसेवी सोनू बिनोरी, ज्योतिबा फुले सेवा समिति के सचिव पूर्व चेयरमैन जगदीश प्रसाद सैनी,पूर्व चेयरमैन हीरा लाल सैनी, प्रोफेसर जयसिंह मीना सहित अन्य समाज के भी विभिन्न लोगों ने शिरकत की। दिन में विवाह कर ऊर्जा संरक्षण का दिया संदेश
विवाह सम्मेलन के अध्यक्ष अशोक उपाध्याय ने बताया- संपूर्ण कार्यक्रम दिन में आयोजित किए गए। चाक, भात,निकासी,फेरे, विदाई समस्त , प्रीतिभोज सहित अन्य विभिन्न कार्यक्रम दिन में कर ऊर्जा संरक्षण का संदेश दिया गया। दान दाताओं, सामाजिक कार्यकर्ता,परशुराम मंदिर ट्रस्ट, विभिन्न समितियों के लोगों का हुआ सम्मान
विवाह सम्मेलन से जड़े हुए विभिन्न प्रकार के लोगों का विवाह सम्मेलन के अध्यक्ष अशोक उपाध्याय ने सभी का सम्मान किया, जिसमें टेंट व्यवस्था, साउंड व्यवस्था, अशोका एवेन्यूज, जल व्यस्था, भोजन व्यवस्था, कोष समिति, प्रचार प्रसार समिति, भोजन वितरण समिति, भोजन समिति, भामाशाह समिति, उपहार समिति, पंजीयन समिति, मंच व्यवस्था समिति एवं अन्य समिति से जुड़े लोगों का सम्मान किया गया । इस अवसर पर परशुराम मंदिर ट्रस्ट के मानसचिव जयप्रकाश शर्मा, कोषाध्यक्ष सुनील शर्मा खारला का सम्मान किया गया।


