पिलानी में बीजेपी का स्थापना दिवस मनाया:कार्यकर्ताओं ने घरों पर लगाया झंडा, मिठाई खिलाकर जताई खुशी

पिलानी में भारतीय जनता पार्टी का 46वां स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। कर्णी माता मंदिर में शाम 6:30 बजे आयोजित कार्यक्रम में पार्टी का ध्वजारोहण किया गया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। नगर अध्यक्ष हर्षवर्द्धन सिंह शेखावत ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है। यह एकमात्र पार्टी है जहां साधारण कार्यकर्ता प्रधानमंत्री से लेकर नगर अध्यक्ष तक बन सकता है। कार्यक्रम में मुरली मनोहर शर्मा, डॉ आरपी पारीक और सरोज मानसिंह श्योराण सहित अन्य नेताओं ने भी विचार रखे। पार्टी के निर्देश पर कार्यकर्ताओं ने अपने घरों पर भाजपा का झंडा लगाया। इसकी सेल्फी सोशल मीडिया पर शेयर की गई। नगर अध्यक्ष शेखावत ने बूथ संख्या 65 पर कार्यकर्ताओं के साथ स्थापना दिवस मनाया। सभी बूथों पर बूथ अध्यक्षों का प्राथमिक सदस्यों के साथ कार्यक्रम मनाने का सिलसिला जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *