तिजारा के जैन फार्म हाउस में रविवार को सैनी आदर्श सामूहिक विवाह समिति द्वारा तृतीय सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समाज के 16 जोड़ों ने विवाह बंधन में बंधकर नई जिंदगी की शुरुआत की। डॉक्टर और सहायक रेडियोग्राफर शादी के बंधन में बंधे
कार्यक्रम में एसएमएस अस्पताल के प्रोस्थेटिक डॉक्टर सुनील कुमार और सहायक रेडियोग्राफर दामिनी का विवाह हुआ। डॉक्टर सुनील सैनी समाज कर्मचारी एवं अधिकारी विकास संस्थान के जिला संगठन मंत्री भी हैं। दामिनी राजकीय जिला चिकित्सालय नाथद्वारा में कार्यरत हैं। सैनी स्कूल से निकली बारात
सुबह 9 बजे सैनी स्कूल से बैंड-बाजे के साथ बारात निकली। इस दौरान आतिशबाजी की गई और ड्रोन से पुष्प वर्षा की गई। रास्ते में जाटव समाज, ब्राह्मण समाज और व्यापार संघ ने बाराती को ठंडाई पिलाई। रामनवमी के अवसर पर राम दरबार की आकर्षक झांकी भी शामिल की गई। कार्यक्रम के दौरान बारात के विवाह स्थल एमपी जैन फॉर्म हाउस तिजारा पर पहुंचने पर गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मंत्री और विधायक ने नव विवाहित जोडों को दिया आशीर्वाद
स्थानीय व भारतीय सांस्कृतिक से जुड़े कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। वरमाला कार्यक्रम में विवाह गीतों से सारा माहौल भाव विभोर हो गया। इस दौरान पंडित द्वारा वर व वधुओं का मंत्रोच्चारण के साथ विवाह संपन्न कराया गया। लोगों द्वारा ढेरों उपहार भेंट किए गए। कार्यक्रम की अतिथियों द्वारा वन मंत्री संजय शर्मा, स्थानीय विधायक बाबा बालक नाथ के द्वारा नव दंपतियों को आशीर्वाद दिया गया। विदाई समारोह में कन्यादान राशि, आम के पौधे देकर प्रत्येक जोड़े को सम्मान सहित विदा किया गया। ये रहे मौजूद
इस कार्यक्रम में अलवर, फिरोजपुर, नौगांवा, रामगढ़, किशनगढ़, खैरथल, हरसोली, बानसूर, कोटपूतली, बहरोड, कोटकासिम, धारूहेड़ा, ताउडू, भिवाड़ी से आए सभी अतिथियों का कमेटी द्वारा चेयरमेन रिंकू सैनी, जसवीर सैनी, भारती सैनी, बंसी सैनी, धारा सैनी, माला पटका सफा व स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। सैनी समाज कृष्ण सैनी, कैप्टन श्योनारायण सैनी, पुरुषोत्तम सैनी, कोषाध्यक्ष पूर्व पार्षद मंगतूराम सैनी, हनुमान सैनी, सुभाष सैनी, इंजि.तेजपाल सैनी, पदमचंद सैनी, समाज सेवी जीतू उर्फ जितेंद्र सैनी, सैनी विकास मंडल अध्यक्ष अशोक सैनी, रामलीला पूर्व कमेटी अध्यक्ष राजू उर्फ राजेंद्र सैनी, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।


