मीणा समाज ने धूमधाम से मनाई मिनेश जयंती:कृषि मंत्री बोले- शिक्षा और सामाजिक सुधार से ही समाज का विकास संभव

निम्बाहेड़ा में मीणा समाज ने रविवार को श्री मिनेश की जयंती मनाई। इस अवसर पर शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बैंड-बाजे और डीजे की धुन पर समाज की महिलाएं सिर पर कलश लेकर चल रही थीं। युवा मीणा लोक गीतों पर नृत्य करते हुए चल रहे थे। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए अम्बानगर स्थित सभा स्थल पहुंची। मार्ग में विभिन्न संस्थाओं ने शोभायात्रा का स्वागत किया। राजस्थान सरकार के कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम में पूर्व विधायक अशोक नवलखा, जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर, पूर्व विधायक रामलाल मीणा समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। अतिथियों ने भगवान श्री मिनेश के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। मीणा समाज के पदाधिकारियों ने अतिथियों का बड़ी माला से स्वागत किया। डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने अपने संबोधन में कहा कि समाज के विकास के लिए सामाजिक बुराइयों को खत्म करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि इसमें समाज के मुखियाओं की अहम भूमिका है। मंत्री ने शिक्षा के क्षेत्र में युवा प्रतिभाओं को आगे लाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज की सोई हुई शक्ति को जगाने की आवश्यकता है। मंत्री मीणा ने विपक्षी पार्टियों के द्वारा संविधान समाप्त करने के नाम पर बरगलाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों को बांटने के लिए विपक्षीय पार्टियों ने दोबारा भाजपा सरकार बनने पर संविधान समाप्त करने की बात कही, जिस पर राजस्थान में 11 संसदीय सीटें विपक्ष के खाते में चली गई। उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान के माध्यम से जीने का अधिकार दिया है, जब तक देश में लोकतंत्र रहेगा, संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर का नाम रहेगा। मीणा समाज के लोगों द्वारा निम्बाहेड़ा में समाज के छात्रावास के लिए भूमि दिलाने का आग्रह किया, इस पर मंत्री डॉ. मीणा ने विधायक श्रीचंद कृपलानी के सहयोग से भूमि दिलवाने तथा छात्रावास निर्माण करवाने का आश्वासन दिया। मंत्री डॉ. मीणा ने विधायक कृपलानी की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए समाजजनों से सदैव विधायक कृपलानी का समर्थन करने को कहा। समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अशोक नवलखा ने मीणा समाज की छात्रवास की भूमि दिलाने की मांग पर पूर्व यूडीएच मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी की मंशा से अवगत कराते हुए बताया कि विधायक कृपलानी के द्वार समाज को भूमि आवंटन के लिए प्रस्ताव राज्य सरकार को भेज दिया गया है, शीघ्र ही सरकार द्वारा रियायती दर पर भूमि आवंटित की जाएगी। समारोह को पूर्व विधायक रामलाल मीणा, जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर, पंस प्रधान बगदीराम धाकड़ ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर पूर्व सरपंच अंबालाल मीणा, रमेश मीणा सेगवा, सत्तू मीणा, राजू मीणा, अशोक मीणा, शंभुलाल मीणा, कन्हैया मीणा, विक्रम मीणा बांगरेडा, भेरूलाल मीणा पिपलिया कला, पृथ्वीराज मीणा, गणेश मीणा, कैलाश मीणा, पप्पूलाल मीणा विरिया खेड़ी, शेर सिंह मीणा, विजय सिंह रावत घटेरा, पूर्व जिला मंत्री विक्रम मीना, एसटी मोर्चा भाजपा राजकुमार मीणा नीमच, श्याम वाद्यया, शिवराज मीणा, चमन मीणा, पूर्व पार्षद मनोहर मीणा निम्बाहेड़ा, विनोद मीणा, पिंटू मीणा, भंवरलाल मीणा चित्तौड़गढ़ आदि सहित बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं एवं पुरुष मौजूद रहे। समारोह के समापन पर सभी अतिथियों द्वारा मीणा समाज सेवा समिति मेवाड़ मालवा निम्बाहेड़ा चित्तौड़गढ़ को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *