कुचामन में जेवरात चोरी का खुलासा:दो नाबालिग डिटेन, महिला गिरफ्तार, सोने-चांदी के गहने और नगदी बरामद

कुचामन पुलिस ने जेवरात चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो नाबालिग को निरुद्ध किया है और एक महिला को गिरफ्तार किया है। चोरी गए जेवरात और नगदी को भी बरामद कर लिया गया है। मामला 26 नवंबर का है। न्यू कॉलोनी निवासी विष्णु कुमार साबू और उनकी पत्नी एक कार्यक्रम में गए थे। रात करीब 8 बजे जब वे घर लौटे तो आलमारी खुली मिली। चोर सोने का हार सेट, अंगूठी, राखड़ी, पायल, मंगलसूत्र, चांदी की चैन और नगदी ले गए थे। सीआई सतपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की। शक के आधार पर दो नाबालिगों से पूछताछ की गई। पूछताछ में पता चला कि सालिनी जैथलिया के कहने पर उन्होंने चोरी की थी। पुलिस ने आरोपी सालिनी जैथलिया (42) को गिरफ्तार किया है। वह मेवाड़ी गेट सब्जी मंडी के पास ब्यावर की रहने वाली है और फिलहाल कुचामन में मंगली देवी स्कूल के पास वेंकटेश टॉवर में रह रही थी। दोनों नाबालिगों को बाल सम्प्रेषण गृह भेज दिया गया है। सालिनी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *