फलोदी कलेक्टर ने जल संयंत्रों का किया निरीक्षण:वितरण प्रणाली और सफाई व्यवस्था का लिया जायजा, बोले-पहले से योजना बनाएं

फलोदी जिला कलेक्टर हरजीलाल अटल ने रविवार को शहर के विभिन्न जल संयंत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने मोहरा रॉ वाटर रिजर्व वेयर, फिल्टर प्लांट और राजीव गांधी लिफ्ट केनाल की मुख्य पंपिंग स्टेशन का दौरा किया। साथ ही तेली पुलिया फिल्टर प्लांट की व्यवस्थाएं भी जांची। कलेक्टर ने पंपिंग स्टेशनों की तकनीकी स्थिति का जायजा लिया। जल स्रोतों की उपलब्धता, वितरण प्रणाली और टैंक की सफाई व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने कर्मचारियों की उपस्थिति भी जांची। अधीक्षण अभियंता को निर्देश दिए कि जल संकट से बचने के लिए अग्रिम योजना बनाएं। सभी मशीनों का समय पर मेंटेनेंस सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान जलाशयों में जल स्तर, मोटर और पंपिंग सेट की कार्यशीलता की जांच की गई। जल वितरण समय और दबाव की समीक्षा की गई। शिकायत निवारण प्रणाली की तत्परता भी देखी गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को सक्रियता से काम करने के निर्देश दिए। अधिकारियों को प्रतिदिन जल वितरण की मॉनिटरिंग करने को कहा गया। नागरिकों की शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। जरूरत पड़ने पर टैंकर से जल आपूर्ति की वैकल्पिक व्यवस्था रखने को कहा गया। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि जल आपूर्ति में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियंता ओपी वर्मा सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *