लुटेरी दुल्हन ने दिव्यांग युवक को बनाया शिकार:खाने में नशा मिलाकर परिवार को किया बेहोश, 1.13 लाख लाख रुपए और जेवरात के साथ हुई फरार

राजस्थान के सादुलपुर क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक दुल्हन ने अपने ससुराल वालों को नशीला पदार्थ खिलाकर लाखों रुपये की चोरी कर ली। यह घटना राजगढ़ थाना क्षेत्र के लंबोर छोटी गांव की है। पीड़ित संजय मेघवाल ने बताया- उसकी शादी दिसंबर 2024 में तय की गई थी। गांव के ही संदीप ने कपिल गुर्जर और बॉबी के साथ मिलकर संजय की शादी कराने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने 1 लाख 40 हजार रुपये में शादी कराने की बात कही, जिसमें से 1 लाख 13 हजार रुपये गौरव नामक व्यक्ति के खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए गए। मेरठ से लाए थे दुल्हन इसके बाद 3 जनवरी 2025 को संजय को संदीप, नवीन और मानसिंह के साथ उत्तर प्रदेश के मेरठ ले जाया गया। वहां बलिया की एक महिला और एक युवती से मुलाकात कराई गई। युवती का नाम अनीता बताया गया, जिसे महिला ने अपनी भांजी बताया। संजय की शादी उसी दिन करा दी गई। सुबह परिवार उठा तो दुल्हन थी फरार 6 जनवरी 2025 को अनीता ने रात के खाने में पूरे परिवार को नशीला पदार्थ खिला दिया। अगली सुबह जब परिवार के सदस्य जागे तो देखा कि अनीता घर से गायब थी और घर का सामान बिखरा हुआ पड़ा था। परिवार ने तुरंत राजगढ़ थाना पुलिस को शिकायत दी, जिस पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने बताया- शुरुआती जांच में लग रहा है कि ये वारदात आरोपियों की पहले से ही प्लानिंग का हिस्सा था। ऐसा लग रहा है कि बिचौलियों ने दिव्यांग युवक के साथ धोखाधड़ी की। पुलिस अब आरोपी दुल्हन और उसके सहयोगियों की तलाश में जुटी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *