हर ढाणी में लगेगा नीम, 11 अप्रैल से अभियान शुरू

भास्कर न्यूज | बाड़मेर थार को हरा-भरा बनाने के लिए जन कल्याण संस्थान बाड़मेर की ओर से हर ढाणी नीम अभियान 11 अप्रैल से शुरू होगा। संस्थान अध्यक्ष मुकेश बोहरा अमन के नेतृत्व में यह अभियान राजस्व गांव सांसियों का तला से शुरू होगा। पहले चरण में यहां 500 नीम के पौधे लगाए जाएंगे। अमन ने बताया कि मरुस्थल में पर्यावरण संरक्षण के लिए नीम को बढ़ावा देना जरूरी है। पौधरोपण के साथ-साथ लोगों को प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का अहसास कराने के लिए जागरूकता कार्यक्रम भी होंगे। उन्होंने कहा कि प्रकृति का अंधाधुंध दोहन भविष्य के लिए बेहद घातक है। समय रहते सजग होना जरूरी है। संस्थान के हरीश बोथरा ने बताया कि पिछले 6-7 वर्षों में संस्थान ने डोर टू डोर पौधरोपण किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *