बाड़मेर | युवा चौपाल ट्रस्ट ने सड़क हादसे में जान गंवाने वाले तगाराम पुत्र किस्तुराराम के परिवार को 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी। रविवार को ट्रस्ट के सदस्यों ने यह चेक परिवार को सौंपा। युवा नेता हरीश सेंवर ने बताया कि ट्रस्टी सदस्य आईदानराम सऊ ने यह प्रस्ताव रखा था। तगाराम परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। हादसे में उनकी मौत के बाद परिवार पर संकट आ गया। घर में बुजुर्ग माता-पिता और विधवा पत्नी हैं। आर्थिक स्थिति पहले से ही कमजोर थी। ऐसे में ट्रस्ट ने 50 हजार रुपए की मदद दी। हीराराम जाणी समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने ट्रस्ट के कार्यों की सराहना की। गांव की ओर से ट्रस्ट का आभार जताया। इस अवसर पर ट्रस्ट के सदस्य हरीश सेंवर, जोगेंद्र मूंढ, किशोर गोदारा, पूराराम जाणी, पवन गोदारा, परिवारजन और ग्रामीण उपस्थित रहे।


