रामनवमी : शहर में बाइक से घूमकर सुरक्षा का जायजा लेते रहे डीआईजी

रांची | डीआईजी सह एसएसपी चंदन सिन्हा रविवार को बाइक से शहर में भ्रमण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। क्यूआरटी के साथ भ्रमण करते हुए विभिन्न जगहों पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दिए। रामनवमी जुलूस के दौरान सुरक्षा में कहीं चूक ना हो, इसका विशेष ध्यान दिया जा रहा था। यही वजह है कि शहर के स्थिति की जानकारी डीआईजी सह एसएसपी कंट्रोल रूम से भी लेते रहे। पल-पल की जानकारी लेने के बाद भी वह खूद भ्रमणशील रहते हुए सुरक्षा में तैनात जवानों पर नजर बनाए हुए थे। राजधानी में विभिन्न धार्मिक स्थलों के आस-पास पुलिस विशेष रूप से चौकस थी। सुरक्षा में तैनात जवानों को हाई अलर्ट पर रखा गया था। डीएसपी और थानेदार खुद अपने-अपने क्षेत्र में पड़ने वाले धार्मिक स्थल के पास कैंप किए हुए थे। वहां से आने-जाने वाले लोगों पर विशेष नजर रखी जा रही थी। डीएसपी व थानेदार लगातार प्रयास कर रहे थे कि जुलूस में शामिल लोग ज्यादा देर तक कहीं नहीं रुकें। सभी को लगातार आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा था। वरीय अधिकारी भी लगातार जानकारी जुटाते हुए विशेष दिशा-निर्देश दे रहे थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *